विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर राजस्थान के 45 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित, मिलेगा विशेष पद... देखें सूची

राजस्थान पुलिस महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदेश के 45 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा.

गणतंत्र दिवस पर राजस्थान के 45 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित, मिलेगा विशेष पद... देखें सूची

Republic Day Award Rajasthan: हर साल की तरह पूरे देश में गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर-शोर से हो रही है. राजस्थान में भी इसकी तैयारी की जा रही है. वहीं आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय परिसर में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में प्रदेश के 45 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों और मंत्रालयिक कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा.

महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) एस. परिमला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार इन अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक और डीजीपी डिस्क के साथ-साथ प्रशस्ति-रोल प्रदान किए जाएंगे. वहीं मंत्रालयिक वर्ग के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र वितरित किए जाएंगे.

शीर्ष पुलिस अधिकारियों की सूची 

समारोह में राजस्थान पुलिस के आला अधिकारियों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए नवाजा जाएगा. जिसमे डीजीपी एसीबी गोविन्द गुप्ता, एडीजी एस. सेंगाथिर, बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, संयुक्त सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS), नई दिल्ली, लता मनोज कुमार, प्रफुल्ल कुमार, महानिरीक्षक पुलिस सीआईएसएफ नई दिल्ली नवज्योति गोगोई, विकास कुमार, अजयपाल लांबा, अंशुमन भौमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक और डॉ. रवि शामिल है.

इसी सूची में उप महानिरीक्षक पुलिस अजय सिंह, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, विकास शर्मा, मनोज कुमार, आनन्द शर्मा, राजन दुष्यंत, शंकर दत्त शर्मा, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, डॉ. दीपक यादव, उप सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, भारत सरकार, हर्ष वर्धन अग्रवाल, राजर्षि राज वर्मा, ज्येष्ठा मैत्रयी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनस्वी चौधरी, सुनीता मीना और वित्तीय सलाहकार डॉ. प्रीति शर्मा  शामिल है.

मंत्रालयिक कर्मचारियों का भी बढ़ा मान: प्रशंसा-पत्र से होंगे सम्मानित 

पुलिस विभाग की रीढ़ माने जाने वाले मंत्रालयिक संवर्ग के 16 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान किया जाएगा. जिसमें अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अंजू शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार शर्मा, अजय सिंह जेफ, महेन्द्र सिंह सोलंकी, देवकिशोर, वरिष्ठ सहायक भगवत सिंह मीना, गिरीश पाल सिंह, नयन राणावत, विजय सिंह भाटी, द्रोपति स्वामी, भूपेन्द्र सिंह, गणेश राम बिजारनियाँ, कनिष्ठ सहायक सुमित गोदारा, सीता जाखड़, मोहित व्यास और राहुल यादव शामिल है.

सम्मानित होने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को 26 जनवरी को प्रातः 07:30 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं. यह समारोह राजस्थान पुलिस की कार्यकुशलता और समर्पण का प्रतीक बनेगा.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Budget 2026 Date: इस तारीख को पेश होगा राजस्थान का बजट, मंत्री जोगाराम पटेल ने विपक्ष से कहा- 'इस बार हंगामा किया तो...'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close