भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी में 71 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, प्रशिक्षण, आईटी, कार्यक्रम क्रियान्वयन और प्रवक्ता सहित विभिन्न दायित्वों पर कुल 71 को जिम्मेदारी मिली.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान नई कार्यकारिणी का गठन

Rajasthan News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है. प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की. नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, प्रशिक्षण, आईटी, कार्यक्रम क्रियान्वयन और प्रवक्ता सहित विभिन्न दायित्वों पर कुल 71 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कौन-कौन बने प्रदेश उपाध्यक्ष

नई कार्यकारिणी में बांसवाड़ा के इकबाल पठान, जयपुर देहात दक्षिण के सरदार रणधीर सिंह, कोटा के निजामुद्दीन बबलू, पाली के जहीर मकरानी, ब्यावर के संजीव भटेवड़ा और दौसा के जावेद खान को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जयपुर उत्तर के जंगबहादुर पठान, बीकानेर शहर के मोहम्मद सज्जान अब्बासी और खैरथल-तिजारा के अयूब खान को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है.

Advertisement

BJP

प्रदेश मंत्री पद पर किन्हें मिली जिम्मेदारी

प्रदेश मंत्री पद पर जयपुर शहर के प्रफुल्ल जैन, अजमेर के इंजीनियर साकिर खान, सवाई माधोपुर की मेहनाज पटेल, भीलवाड़ा के मोहम्मद आसिफ, धौलपुर के जाहिद कुरैशी, प्रतापगढ़ के अनीश खान, जोधपुर शहर के अब्दुल रशीद और बारां के डॉ. अरमान मलिक को स्थान मिला है.

कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न विभागों के लिए भी प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं. मीडिया, सोशल मीडिया, नीति एवं शोध, प्रशिक्षण, आईटी, मन की बात, कार्यक्रम क्रियान्वयन और योजना प्रचार-प्रसार जैसे विभागों में नई नियुक्तियां की गई हैं.

प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

घोषित सूची में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में उदयपुर के इकराम रशीद कुरैशी, अजमेर शहर के मुनिसफ अली, श्रीगंगानगर के सज्जान अली चौपदार, सीकर के आसिफ खान, पाली के यासीन छीपा, चित्तौड़गढ़ की सिम्मी खान, भरतपुर के युसुफ खान, भीलवाड़ा के इरफान शेख और बालोतरा के शमीम खान सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई कार्यकारिणी में प्रदेश के विभिन्न जिलों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है. पार्टी संगठन का मानना है कि नई टीम आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः 

जयपुर में अवैध निर्माण पर JDA को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, मांगा जवाब

राजस्थान में करप्शन पर एक्शन, 26 अफसर बर्खास्त और 1 IAS समेत 435 सस्पेंड; 28 की आजीवन पेंशन बंद