विज्ञापन

चूरू में व्यापारी की फायरिंग कर की हत्या, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री जी को अब तो कम से कम शासन की ओर ध्यान दो

गहलोत ने लिखा, ''इस प्रकार की नृशंस हत्या ने व्यापारियों समेत सभी को डरा दिया है. कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर तो कभी कोई और स्थान, राजस्थान में इस प्रकार से बेखौफ हो कर हत्याएं होना बेहद आम होता जा रहा है.

चूरू में व्यापारी की फायरिंग कर की हत्या, गहलोत बोले- मुख्यमंत्री जी को अब तो कम से कम शासन की ओर ध्यान दो

Churu News: चूरू के बीदासर में नोखा-सीकर रोड पर स्थित 'द रॉयल ट्रीट' होटल में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में गोली लगने से होटल कारोबारी मुनीराम मंडा सहित 4 लोग घायल हो गए. शुरुआत में पुलिस ने घायलों को बीदासर अस्पताल पहुंचाया. बिदासर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मुनीराम समेत तीन को सुजानगढ़ अस्पताल में रेफर किया. 

घटना ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है

अब इस मामले में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''चूरू में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं. इस घटना ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है. अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है.''

चूरू में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। इस घटना ने पूरे राजस्थान को हिला कर रख दिया है। अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है। इस प्रकार की नृशंस हत्या ने व्यापारियों समेत सभी को डरा दिया है।

कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर तो…

— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 3, 2026

गहलोत ने आगे लिखा, ''इस प्रकार की नृशंस हत्या ने व्यापारियों समेत सभी को डरा दिया है. कभी चूरू, कभी नागौर, कभी जोधपुर तो कभी कोई और स्थान, राजस्थान में इस प्रकार से बेखौफ हो कर हत्याएं होना बेहद आम होता जा रहा है. मुख्यमंत्री जी को अब तो कम से कम शासन की ओर ध्यान देना चाहिए.''

यह भी पढ़ें- राजस्थान में होली पर इस जगह रातभर होता है तोप और बंदूकों से युद्ध, निभाते हैं 500 साल पुरानी परंपरा 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close