विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2026

कोटा के स‍िटी मॉल में लगी भीषण आग, पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां

मॉल के पिछले हिस्से में शोरूम में आग लगी है. आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाकर भागे.

कोटा के स‍िटी मॉल में लगी भीषण आग, पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां
कोटा के सिटी मॉल में आग लग गई. (जीआईएफ)

कोटा के स‍िटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. आग की सूचना पर लोग जान बचाकर बाहर भागने लगे, ज‍िसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां पहुंच गई. फायर ब्रिगेडकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं. मॉल के बाहर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. मॉल के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर न‍िकाला जा रहा है.  

आग पर पाया काबू

एक दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं. आग पर लगभग काबू पा लिया गया है. कोई हताहत नहीं हुआ है. आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई. आग से चारो तरफ धुआं फैल गया है.   

आग लगने का कारण का पता नहीं 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग वहां लगी जहां पर अभी शोरूम खुले नहीं थे. यह मॉल कोचिंंग सेंटर के पास है, जहां पर काफी स्टूडेंट रहते हैं. स्टूडेंट यहां पर घूमने के लिए भी आते हैं. आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है. सुबह के वक्त आग लगने की वजह से बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी. आग चपेट में 5 दुकानें आ गईं, जो जलकर पूरी तरह से खाक हो गई. 

कोई जनहानि नहीं हुई

एसपी ने बताया कि मॉल पूरी तरह से खुला नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है. आग काबू में है. पास के कोचिंग संस्थान को खाली करा लिया गया है. कोटा नगर निगम से दमकर्मी पहुंचे हैं. सिविल डिफेंस के लोग भी पहुंचे हैं. कोई सिलेंडर और ज्वलनशीन तो नहीं है, इसकी जांच की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में लगी आग, खिड़कियों से कूदने लगे यात्री; बड़ा हादसा टला 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com