विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2024

Kota Dussehra Mela 2024: कोटा के 131 वें दशहरे मेले में हुआ लेजर, लाइट एंड साउंड शो के जरिए दिखाई गई रामायण

लेजर, लाइट एंड साउंड शो के दौरान पर्दे पर पड़ती लेजर की किरणों का ऐसा जीवंत संगम हुआ कि एक से एक बिंदु जब जुड़े तो कभी भगवान राम तो कभी मां सीता की रंगबिरंगी तस्वीरें बनती चली गईं.

Kota Dussehra Mela 2024: कोटा के 131 वें दशहरे मेले में हुआ लेजर, लाइट एंड साउंड शो के जरिए दिखाई गई रामायण

Kota News: कोटा का 131वाँ राष्ट्रीय दशहरा मेले में लेजर, लाइट एंड साउंड शो के अद्भुत आयोजन के साथ नवाचारों का जीवंत गवाह बना. श्रीराम रंगमंच पर आयोजित हुए इस शो के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन का यथार्थ चित्रण किया गया. 
मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि विजयश्री रंगमंच पर आयोजित इस लेजर, साउंड एंड लाइट शो के जरिए लेजर के साथ रोशनी और आवाज का अद्भुत संगम देखने को मिला. धुएं के साथ लेजर की रोशनी से रंगमंच नहा उठा. दूर से ही लोग लेजर की अदबुध रोशनी देखकर ठहर गए. 

लेजर एनीमेशन के जरिए सबसे पहले भगवान राम के जन्म से हुई. इसके बाद वनवास, राक्षस वध से लेकर रावण के संहार तक श्री राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया. राम राज्य की स्थापना के दृश्य पर परिसर श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा.

राम की महिमा का संगीतमयी दर्शन

पर्दे पर पड़ती लेजर की किरणों का ऐसा जीवंत संगम हुआ कि एक से एक बिंदु जब जुड़े तो कभी भगवान राम तो कभी मां सीता की रंगबिरंगी तस्वीरें बनती चली गईं. एक के बाद एक तस्वीरें रामायण से जुड़े प्रसंगों को दर्शाती चली गईं. इस शो में राम की महिमा का विशेष ध्वनि और लाइट के द्वारा संगीतमयी दर्शन हुआ. संगीत की मधुर ध्वनियों और लेजर के मनोहारी दृश्य के साथ हुआ रामायण की अलौकिक अनुभूति से दर्शकों का मन भाव विभोर हो उठा. 

बड़े कैनवास पर दिखाई दी श्री राम स्तुति

लेजर, लाइट एंड साउंड में इसके बाद वंदे मातरम और दुर्गा स्तुति का भी सुन्दर प्रदर्शन किया गया. शो के आखिर में एक बार फिर गाज स्क्रीन से बनाए गए एक बड़े कैनवास पर श्री राम स्तुति का आयोजन किया गया. रंग बिरंगी लेजर लाइट, उनके डॉट्स से बनते चित्र और उन चित्रों को जीवंत करता स्क्रीन के पीछे से आता साउंड इतना अद्भुत था कि  हर एक दर्शक कौतूहल से दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गया.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com