विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2025

Rajasthan: डॉक्टर बनने का सपना लेकर 15 दिन पहले कोटा आया था अभिजीत, सीढ़ियों से फिसलकर हुई मौत

Rajasthan News: कोटा में रविवार को एक छात्र की अचानक मौत से हड़कंप मच गया. छात्र 15 दिन पहले मध्य प्रदेश से नीट की तैयारी करने कोटा आया था.

Rajasthan: डॉक्टर बनने का सपना लेकर 15 दिन पहले कोटा आया था अभिजीत, सीढ़ियों से फिसलकर हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

Kota News: कोटा को इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षाओं का हब माना जाता है. दूर-दूर से छात्र यहां अपने सपने पूरे करने आते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से शैक्षणिक नगरी में छात्रों की आत्महत्या के बढ़ते मामले चिंता का विषय बन गए हैं. इसी क्रम में आज यानी रविवार को एक छात्र की अचानक मौत की खबर ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. मामला जिले के विज्ञान नगर में नीट की कोचिंग ले रहे छात्र का है. जिसकी अचानक सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई. 

सीढ़ियों से गिर छात्र की मौत

घटना की सूचना मिलने पर विज्ञान नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. और बताया कि छात्र सीढ़ियों से गिर गया था और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने  फिलहाल  छात्र के मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी है. साथ ही परिजनों के कोटा आने के बाद मृतक छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

 15 दिन पहले ही आया था कोटा 

पुलिस ने बताया कि छात्र की पहचान मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी अभिजीत रघुवंशी (17) के रूप में हुई है. छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर 15 दिन पहले कोटा आया था. वह विज्ञान नगर इलाके में रेजीडेंसी हॉस्टल में रह रहा था और निजी कोचिंग के जरिए नीट की तैयारी कर रहा था. सीढ़ियों से गिरने के तुरंत बाद हॉस्टल स्टाफ ने छात्र को देखा और तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सीढ़ियों से नीचे गिरकर हुई मौत

हॉस्टल स्टाफ ने बताया कि छात्र नहाकर अपने बाथरूम से बाहर निकला था और उसका पैर फिसल गया और वह दूसरी मंजिल की सीढ़ियों से नीचे गिर गया. जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और ब्रेन डेथ हो गई। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दी. छात्र का शव मध्य प्रदेश से कोटा पहुंचने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: RAS 2024 मुख्य परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी, 72 घंटे से अधिक समय से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com