विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2025

Ajmer: एमडीएस यूनिवर्सिटी में ABVP का हंगामा, गेट का कांच तोड़ा; पुल‍िस से धक्‍का-मुक्‍की

Rajasthan News: आक्रोशित छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की. इस दौरान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के कांच तोड़ दिए और गेट पर ताला लगाने का प्रयास किया.

Ajmer: एमडीएस यूनिवर्सिटी में  ABVP का हंगामा, गेट का कांच तोड़ा; पुल‍िस से धक्‍का-मुक्‍की
प्रदर्शन के दौरान छात्रों की पुलिसकर्मियों से झड़प

Protest in MDS University Ajmer: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) अजमेर में बीएससी साइंस तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया. ABVP के महानगर मंत्री राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलपति कैलाश सोडानी को ज्ञापन देने की मांग की. ज्ञापन लेने के लिए विश्वविद्यालय की सहायक डॉ. मोनिका भटनागर मौके पर पहुंचीं और छात्रों की समस्याएं सुनीं. लेकिन छात्र इस बात पर अड़े रहे कि वे ज्ञापन सिर्फ कुलपति कैलाश सोडानी को ही सौंपेंगे. इसी दौरान पुलिसकर्मियों और छात्रों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प हो गई.

परीक्षा देने के बावजूद छात्रों को बताया अनुपस्थित

हंगामे के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के कांच तोड़ दिए और गेट पर ताला लगाने का भी प्रयास किया. स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा. छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए बीएससी अंतिम वर्ष के परिणाम में कई छात्रों के पेपर ड्यू या ABS (अनुपस्थित) दर्शाए गए हैं, जबकि उन्होंने परीक्षा दी थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

छात्रों ने मांग की कि बिना पुनर्मूल्यांकन शुल्क के उन पेपरों की दोबारा जांच की जाए और उन्हें न्याय दिया जाए. राजेंद्र गुर्जर ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो बी. वर्मा की सीट पर प्रतीकात्मक कब्जा किया जाएगा. साथ ही कहा कि आंदोलन प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा. इस दौरान कई ABVP कार्यकर्ता मौजूद रहे और छात्र हितों की रक्षा की मांग की.

यह भी पढ़ेंः एक-दूसरे के जानी दुश्मन हुए लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़, जांच एजेंसियों की बढ़ी मुश्किलें

सिटी पैलेस में द पैलेस स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी, रव‍िवार को आया ई-मेल और सोमवार को पता चला


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com