अलवर में ACB की कार्रवाई, आयकर व‍िभाग के कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा

श‍िकायतकर्ता का आरोप है क‍ि पुराना पैनकार्ड बंद करवाने के ल‍िए 5 हजार रुपये की र‍िश्‍वत की मांग की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एसीबी ने आयकर विभाग में कार्यरत कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.

एसीबी चौकी भिवाडी ने मंगलवार को आयकर विभाग भिवाडी जिला खैरथल तिजारा में संविदा पर लगे डाटा एंट्री ऑपरेटर सुभाष चंद उर्फ सोनू को पुराना पैनकार्ड बंद करवाने की एवज में 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है.

5 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप   

एसीबी चौकी भिवाडी को 19 द‍िसंबर को एक शिकायत मिली कि परिवादी के 2 पेन कार्ड हैं. अपने पुराने पैन कार्ड को बन्द करवाने के लिए आयकर विभाग भिवाडी में प्रार्थना पत्र द‍िया था. आरोप लगाया क‍ि कर्मचारी सुभाष चन्द उर्फ सोनू डाटा एन्ट्री ऑपरेटर ने परिवादी का पुराना पैनकार्ड बन्द करने के लिए 5000 रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है. शिकायत का सत्यापन कराया तो सही पाई गई.

Advertisement

एसीबी ने रंगे हाथें सोनू को पकड़ा 

एसीबी चौकी भिवाडी के प्रभारी परमेश्वर लाल उप अधीक्षक पुलिस टीएलओ ने मंगलवार को ट्रैप करते हुए आरोपी सुभाष चन्द उर्फ सोनू को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. वह परिवादी से 4000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: प्रचार खर्च की लिमिट.. कितनी गाड़ी की परमिशन? राजस्थान में पंचायत-निकाय चुनाव पर आई अधिसूचना