विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2026

ACB Action: 23400 रुपये रिश्वत लेते दो इंजीनियर भरतपुर में हुए ट्रैप, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

भरतपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को 23,400 रुपये रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए जूनियर इंजीनियर धीरेन्द्र श्रीवास्तव और जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता संविदा कर्मी को पकड़ा है.

ACB Action: 23400 रुपये रिश्वत लेते दो इंजीनियर भरतपुर में हुए ट्रैप, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

ACB Action: राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चित्तौड़गढ़ और डीडवाना में गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी. वहीं शुक्रवार (6 फरवरी) को भी एसीबी की टीम ने भरतपुर में बड़ी कार्रवाई की है. जिसमें भरतपुर के दो इंजीनियर को रिश्वत लेते ट्रैप किया है. एसीबी की टीम ने दो जूनियर इंजीनियर को 23400 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अब एसीबी की टीम दोनों इंजीनियर पूछताछ कर रही है.

भरतपुर एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो इंजीनियरों को 23,400 रुपये रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. एसीबी ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए जूनियर इंजीनियर धीरेन्द्र श्रीवास्तव और जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता संविदा कर्मी को पकड़ा है. एसीबी की टीम दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Latest and Breaking News on NDTV

7.1 प्रतिशत के हिसाब से कुल 23,400 रुपये रिश्वत की मांग

एसीबी एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि एसीबी चौकी भरतपुर को एक शिकायत मिली कि परिवादी द्वारा किये गये कार्यों के संदर्भ में जो सुरक्षा जमा राशि जमा कराई थी उक्त एसडी को देने की एवज में धीरेन्द्र श्रीवास्तवऔर राकेश कुमार गुप्ता द्वारा परिवादी से 7.1 प्रतिशत के हिसाब से कुल 23,400 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है. शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन करवाया जिसके बाद दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप कार्यवाई की योजना बनाई.

एसीबी भरतपुर द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए हुए आरोपी धीरेन्द्र श्रीवास्तव कनिष्ठ अभियंता (सिविल) मुख्यालय और राकेश कुमार गुप्ता कनिष्ठ अभियंता कुम्हेर ब्लॉक (संविदा कभी) कार्यालय एडीपीसी समग्र शिक्षा भरतपुर को 23,400 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है. मामले में अब पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः बारां में कांग्रेस नेता पर अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, मंदिर दर्शन करने जाते वक़्त हुई घटना

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com