विज्ञापन

ACB Action: 10000 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कांस्टेबल, 15000 की हुई थी डील

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल राम प्रसाद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

ACB Action: 10000 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कांस्टेबल, 15000 की हुई थी डील

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ABC) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कस रहे हैं. जबकि पुलिस प्रशासन पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं. ताजा मामला दौसा जिले से आया है, जहां एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर कांस्टेबल को घूस लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है. कांस्टेबल ने 15000 रुपये की रिश्वत की डील की थी. जिसके बाद 10000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल राम प्रसाद को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. जबकि इस मामले में एक और कांस्टेबल राम नारायण का नाम सामने आ रहा है.

एसीबी ने सत्यापन कराने के बाद किया ट्रैप

एडिशनल एसपी रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि परिवादी ने एसीबी दौसा कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र की गोला का बास पुलिस चौकीमें एक मुकदमे की राजीनामा फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है. एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि होने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई. बताया जा रहा है कि आरोपी 5 हजार रुपये पहले ही ले चुका था जबकि बचे हुए 10 हजार रुपये लेते समय एसीबी टीम ने कांस्टेबल राम प्रसाद को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के अनुसार मामले में हेड कांस्टेबल राम नारायण का भी नाम सामने आया है, जो उस समय बाहर बताया जा रहा था. कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम आरोपी कांस्टेबल को सैंथल थानेले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल एसीबी टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में गैस और पेट्रोलियम आपूर्ति पर सीएम भजनलाल की समीक्षा बैठक, कालाबाज़ारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close