विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2026

ACB Action: 380000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ जयपुर का लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर, 4 लाख की थी डील

राजधानी जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक (Land Records Inspector) को एसीबी की टीम ने लाखों की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रैप किया है. अब और अहम खुलासे हो सकते हैं.

ACB Action: 380000 रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप हुआ जयपुर का लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर, 4 लाख की थी डील
भू-अभिलेख निरीक्षक गिरफ्तार

ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (ACB) ने हर दिन एक नए घुसखोर अधिकारी पर शिकंजा कस रही है. एसीबी की टीम ने शुक्रवार को राजधानी जयपुर में बड़ी कार्रवाई की है. जयपुर पश्चिम सर्कल के भू-अभिलेख निरीक्षक (Land Records Inspector) अनिल कुमार को एसीबी की टीम ने ट्रैप किया है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक को 3.80 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी.

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर पश्चिम सर्कल के भू-अभिलेख निरीक्षक अनिल कुमार को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है.

4 लाख रुपये की रिश्वत का हुआ सौदा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एक शिकायत इस आशय की मिली कि अनिल कुमार हाल भू-अभिलेख निरीक्षक जयपुर द्वारा परिवादी की पुश्तैनी जमीन के तकासमा कार्य यानी सह-मालिकों के बीच कानूनी बंटवारा को किये जाने की एवज में 4 लाख की रिश्वत राशि की मांग की जा रही. साथ ही रिश्वत राशि लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. वहीं इस शिकायत के सत्यापन के दौरान परिवादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेना पाया गया और 4 लाख रुपये कि रिश्वत राशि को लेकर भी सहमति बनी.

उपखंड अधिकारी के नाम पर 3 लाख रुपये

4 लाख रुपये की सहमत राशि में से 1 लाख रुपये स्वंय और 3 लाख रुपये उपखंड अधिकारी जयपुर-प्रथम के लिए सहमत होने पर 27 फरवरी को एसीबी की टीम ने जाल बिछा कर आरोपी अनुल कुमार को ट्रैप किया गया. जिसमें 380000 रुपये कि रिश्वत लेते रंगे हाथ अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया.

वहीं अब आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ पूछताछ और जांच की जा रही है. एसीबी की टीम आरोपी अनिल कुमार के खिलाफ अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है. जिसमें अन्य रिश्वतों को लेकर भी जानकारी सामने आ सकती है.

यह भी पढ़ेंः बेटे का गला रेतकर पिता ने किया सुसाइड, पत्नी के पीहर जाने से दुखी या कर्जे की परेशानी? 2 वीडियो से उलझी गुत्थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com