विज्ञापन

ACB Action: कांस्टेबल 3000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप, गिरफ्तारी से पहले हुआ फरार... एसीबी टीम पर हमला

जयपुर एसीबी की टीम ने झुंझुनूं में कास्टेबल ड्राइवर को रिश्वत लेते ट्रैप किया, हालांकि गिरफ्तारी करने से पहले एसीबी टीम पर हमला करते हुए फरार हो गया.

ACB Action: कांस्टेबल 3000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप, गिरफ्तारी से पहले हुआ फरार... एसीबी टीम पर हमला
झुंझुनूं में एसीबी का एक्शन

ACB Action: राजस्थान में एक बार फिर पुलिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई हुई है. जयपुर एसीबी की टीम ने झुंझुनूं में एक कांस्टेबल को रिश्वत लेते ट्रैप किया है. वहीं जैसे ही टीम ने कांस्टेबल अनिल कुमार जो ड्राइवर का काम करता है, उसे गिरफ्तार करना चाहा वह फरार हो गया. हालांकि बाद में काफी प्रयास के बाद एसीबी की टीम ने कांस्टेबल को गिरफ्तार किया. साथ ही कांस्टेबल चालक ने एसीबी टीम पर हमला भी किया है.

10000 रुपये पहले ही ले चुका था रिश्वत

एसीबी के मुताबिक झुंझुनू में पदस्थापित कांस्टेबल चालक अनिल कुमार परिवादी की सूखी लकड़ी से भरी पिकअप को छोड़ने की एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत ली थी. जबकि उससे 6000 रुपये की और मांग कर रहा था. इसे लेकर परिवादी ने एसीबी से शिकायत की. वहीं शिकायत के बाद इसका सत्यापन कराया गया. तो सत्यापन के दौरान 3000 रुपये रिश्वत लेते साबित हो गया.

रिश्वत लेकर फरार हुआ कांस्टेबल

वहीं इसके बाद एसीबी ने ट्रैप जाल बिछाया और 10 अप्रैल को 3000 रुपये और रिश्वत लेने के लिए बुलाया गया. जिसमें उसने 3000 रुपये परिवाद से प्राप्त कर लिये. ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी कांस्टेबल को रंगे हाथ गिरफ्तार करने की कोशिश की गई. लेकिन वह वाहन तेज रफ्तार में भगा कर फरार हो गया. इस दौरान एसीबी टीम पर हमला करने की कोशिश की और इसमें कांस्टेबल लक्ष्मी नारायण गंभीर रुप से घायल हो गया.

अब आरोपी कांस्टेबल को एसीबी गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है. वहीं उस पर पुलिस थाना चिड़ावा में राजकार्य में बाधा डालने, जानबूझकर तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाकर एसीबी कर्मी को गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने तथा जीवन को संकट में डालने संबंधी प्रकरण दर्ज करवाया गया है.

यह भी पढ़ेंः सीएम भजनलाल शर्मा का कानून व्यवस्था पर सख्त निर्देश, सारे संसाधन देंगे... लापरवाही नहीं चलेगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com