विज्ञापन
This Article is From May 31, 2025

ACB Action: रिश्वत लेते पशुपालन विभाग का संयुक्त निदेशक गिरफ्तार, शिकायत पर ACB ने की ट्रैप की कार्रवाई

ACB Action: आरोपी कर्मचारियों को तनख्वाह बनाने के नाम पर पैसों की डिमांड करता था. कर्मचारी जब मासिक बंधी देने से मना करते तो राजनीतिक रसूल के चलते उनका ट्रांसफर करने की धमकी देता था.

ACB Action: रिश्वत लेते पशुपालन विभाग का संयुक्त निदेशक गिरफ्तार, शिकायत पर ACB ने की ट्रैप की कार्रवाई
रिश्वत लेते पशुपालन विभाग का संयुक्त निदेशक गिरफ्तार

ACB Action In Rajasthan: राजस्थान के सीकर में जिले में शनिवार को एसीबी की टीम ने बड़ी ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया है. जयपुर एसीबी ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी है कि आरोपी विभाग के कर्मचारियों को तनख्वाह बनाने के नाम पर रुपये की डिमांड करता था. जब विभाग का कर्मचारी मासिक बंधी देने से मना करता तो संयुक्त निदेश कर्मचारी को ट्रांसफर करने की धमकी देता था. 

ट्रांसफर के लिए मांग रहा था रिश्वत

एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि परिवादी से सूचना मिली थी कि पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल परिवादी को पुराने नोटिस और ट्रांसफर में मदद करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहे थे. रिश्वत मांग की सत्यापन के बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई.  

फील्ड पर जाने पर भेजता नोटिस

एसीबी के अनुसार, सीकर में पशुपालन विभाग के कर्मचारी ऑफिस जाकर फील्ड में ड्यूटी करने जाते तो संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत दीपक अग्रवाल कर्मचारियों को अनुपस्थित रहने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करता था. साथ ही कर्मचारियों की तनख्वाह रोक लेता था.

रिश्वत लेते पशुपालन विभाग का संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल गिरफ्तार

रिश्वत लेते पशुपालन विभाग का संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल गिरफ्तार

सैलरी बनाने के नाम पर मांगता पैसे

आरोपी दीपक अग्रवाल कर्मचारियों को सैलरी बनाने के नाम पर पैसों की डिमांड करता था. कर्मचारी जब मासिक बंधी देने से मना करते तो राजनीतिक रसूल के चलते उनका ट्रांसफर करने की धमकी देता था. पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक दीपक अग्रवाल के इस तरह के दबाव से परेशान होकर विभाग के ही एक कर्मचारी ने जयपुर एसीबी को शिकायत की.

अपार्टमेंट की पार्किंग से गिरफ्तार हुआ आरोपी

इसके बाद जयपुर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और आज सीकर शहर के कल्याण कॉलेज के सामने वाली गली में सुख सागर अपार्टमेंट की पार्किंग में आरोपी को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया. फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी दीपक अग्रवाल से मामले में पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें- 

ACB Action: महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय पर एसीबी की रेड, महिला लेखाधिकारी 5000 रुपये रिश्वत लेते हुई ट्रैप

ACB Action: ASP घूस कांड में हुआ डिटेन, दो दलालों के जरिए कई विभागों से रिश्वत की वसूली... 13 लाख बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com