विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2025

ACB Action: करोड़ों की कई कोठी, 15 मकान-फ्लैट... ACB की छापेमारी में करोड़पति निकला RTO इंस्पेक्टर

ACB Action: जोधपुर, सिरोही और माउंट आबू में ऑलीशान कोठी मिली है, जिसमें ब्रांडेड महंगे इंटीरियर और लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. उसने वाहन पंजीकरण, लाइसेंस जारी करने, गुजरात बॉर्डर पर अवैध वसूली और वाहन निरीक्षण जैसी सेवाओं के बदले रिश्वत के जरिए आय से कहीं अधिक संपत्तियां जुटाई हैं.

ACB Action: करोड़ों की कई कोठी, 15 मकान-फ्लैट... ACB की छापेमारी में करोड़पति निकला RTO  इंस्पेक्टर

Rajasthan ACB Action: राजस्थान की एसीबी ने सिरोही में तैनात परिवहन निरीक्षक सुजानाराम चौधरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में कार्रवाई की गई है. जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने माउंट आबू, जोधपुर, भीनमाल, सिरोही समेत 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. एसीबी की जांच में सुजानाराम चौधरी के पास 15 घर मकान-फ्लैट की मिले हैं.

कोठी में लगे महंगे और ब्रांडेड इंटीरियर

इनमें 8000 वर्ग फीट क्षेत्र में बनी एक कोठी भी है, जिसमें 21 ब्रांडेड एसी, महंगे फर्नीचर, टीवी, फ्रिज और इंटीरियर लगे हुए हैं. इस कोठी की कीमत करोड़ों में आंकी गई है और इसका मूल्यांकन तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा कराया जा रहा है. इसके अलावा जोधपुर की पॉश कॉलोनी आशापूर्णा सिटी, पाल गांव में भी एक आलीशान कोठी मिली है. वहां भी ब्रांडेड महंगे इंटीरियर और लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

माउंट आबू में मिली कोठी

साथ ही जोधपुर में एक मकान और दुकान भी सामने आई है. माउंट आबू में हाल ही में खरीदी गई एक कोठी में अवैध निर्माण कार्य भी पाया गया, जिस पर नगर पालिका ने कार्रवाई करते हुए निर्माण सामग्री जब्त की है. चौधरी के पास भीनमाल, जालोर और माउंट आबू में भी भूखंड होने की पुष्टि हुई है. 

परिवहन निरीक्षक और उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों के रिकॉर्ड से करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन का पता चला है. अधिकारियों के मुताबिक, जालौर, सिरोही और जोधपुर में विभिन्न परिसरों पर एकसाथ छापेमारी की जा रही है.

बनाई करोड़ों रुपये की संपत्ति

एसीबी महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के अनुसार, ब्यूरो को गोपनीय शिकायत मिली थी कि सुजानाराम चौधरी वाहन पंजीकरण, लाइसेंस जारी करने, गुजरात बॉर्डर पर अवैध वसूली और वाहन निरीक्षण जैसी सेवाओं के बदले रिश्वत ले रहे हैं. आरोप है कि उसने भ्रष्ट तरीकों से खुद और परिजनों के नाम करोड़ों रुपये की चल-अचल संपत्ति अर्जित की है. 

जांच में माउंट आबू, जोधपुर, सिरोही और भीनमाल में कई आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों के दस्तावेज मिले. एसीबी की जांच में यह भी सामने आया कि चौधरी ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति  201 प्रतिशत अधिक वैध आय से परे अर्जित की है. इसके आधार पर मामला दर्ज कर ACB ने शनिवार अलसुबह तलाशी अभियान शुरू किया.

Latest and Breaking News on NDTV

एसीबी की छापेमारी अब भी जारी

एसीबी की शुरुआती जांच में पता चला कि परिवहन निरीक्षक (Transport Inspector) ने अपने अल्प सेवाकाल में ही अपनी वैध आय से कहीं अधिक मूल्य की संपत्तियां जुटाई हैं. तलाशी के दौरान आरोपी और परिजनों द्वारा अन्य परिसंपत्तियों में निवेश के भी दस्तावेज मिले हैं, जिनकी विस्तृत जांच की जाएगी. ब्यूरो की एक दर्जन से अधिक टीमें अब भी अलग-अलग स्थानों पर तलाशी अभियान में जुटी हैं. 

यह भी पढे़ं- 

करोड़पति निकला ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर, 3 जिलों में मिलीं 15 से ज्यादा आलीशान प्रॉपर्टी, ACB ने कसा शिकंजा

ACB Action: प्रिंसिपल ने की थी 6000 रुपये रिश्वत की डिमांड... 5000 में डील तय, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com