विज्ञापन

ACB Action: जयपुर में कांस्टेबल को एसीबी ने किया ट्रैप, पासपोर्ट के लिए की थी 9000 रुपये की डील

जयपुर में एक भ्रष्ट कांस्टेबल को रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप किया है. आरोपी कांस्टेबल सीताराम मीणा को जो रामगंज आयुक्तालय में पदस्थापित है, उसे 7500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

ACB Action: जयपुर में कांस्टेबल को एसीबी ने किया ट्रैप, पासपोर्ट के लिए की थी 9000 रुपये की डील
एसीबी ने राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है

ACB Action in Jaipur: राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां एक ओर एसीबी की टीम ने श्रीगंगानगर जिले में घूस लेते हुए एक सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है. वहीं जयपुर में एक भ्रष्ट कांस्टेबल को रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप किया है. आरोपी कांस्टेबल सीताराम मीणा को जो रामगंज आयुक्तालय में पदस्थापित है, उसे 7500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है.

30000 रुपये की कर रहा था मांग

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को एक शिकायत मिली थी कि परिवादी ने अपना एवं अपनी पत्नी एवं अपने बच्चे के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था. जिसकी जांच कांस्टेबल सीताराम मीणा के पास थी,  लेकिन पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर कांस्टेबल उगाही करना चाहता था. उसने पासपोर्ट वेरिफिकेशन करने के लिए परिवादी से 30,000 रुपये की मांग कर रहा था.

9000 रुपये में हुई डील

वहीं जब मामले का सत्यापन ACB कर रही थी तो  9000 रुपये लेना तय हुआ, जिनमें से 1500 रुपये सत्यापन के दौरान ही 24 मई को लिया था. वहीं बाकी रिश्वत राशि 7500 रुपये लेते वक्त एसीबी ने ट्रैप के लिए जाल बिछाया जिसमें कांस्टेबल रंगे हाथ पकड़ा गया.

अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. आरोपी कांस्टेबल सीताराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस दर्ज किया गया है. वहीं एसीबी अब कांस्टेबल के अन्य ठिकानों को भी खंगाल सकती है.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: SI ने की थी 50000 रुपये रिश्वत की डील, 20000 रुपये घूस लेते ट्रैप

    Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

    फॉलो करे:
    Close