विज्ञापन

ACB Action: पटवारी ने की 80000 रुपये रिश्वत तीन किस्त में लेने की डील, 40000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आरोपी पटवारी ने सौदा 80 हजार रुपये में तय किया और इसे तीन किस्तों में लेने पर सहमति जताई. पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लेने की बात सामने आने के बाद ACB ने ट्रैप किया.

ACB Action: पटवारी ने की 80000 रुपये रिश्वत तीन किस्त में लेने की डील, 40000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
कोटपूतली में पटवारी रिश्वत के साथ गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) विगत दो दिनों में कई जिलों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है. जहां मंगलवार को डूंगरपुर, अलवर और डीडवाना में कार्रवाई की. वहीं बुधवार (6 मई) को बांरा और कोटपूतली में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने भ्रष्ट पटवारी प्रमोद सामरिया को रिश्वत लेते ट्रैप किया है. टवारी प्रमोद सामरिया को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. वहीं अब उससे पूछताछ की जा रही है.

एसीबी के डीएसपी परमेश्वर लाल के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके पिता की पैतृक जमीन के बंटवारे का मामला पिछले 5-6 वर्षों से एसडीएम कोर्ट में लंबित था. 20 जून 2025 को कोर्ट ने फैसला परिवादी के पक्ष में देते हुए पटवारी को रिपोर्ट तैयार कर पेश करने के निर्देश दिए थे. इसके बावजूद पटवारी ने रिपोर्ट पेश नहीं की और इसके एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग शुरू कर दी. 

80000 रुपये की तीन किस्त लेने की डील

शिकायत के सत्यापन के दौरान 29 अप्रैल 2026 को यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी पटवारी ने सौदा 80 हजार रुपये में तय किया और इसे तीन किस्तों में लेने पर सहमति जताई. पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये लेने की बात सामने आई. इसके बाद एसीबी टीम ने उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ट्रैप की योजना बनाई. भिवाड़ी चौकी प्रभारी परमेश्वर लाल, उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते ही पकड़ लिया गया. आरोपी को परिवादी से पहली किस्त लेते समय ट्रैप कर डिटेन किया गया.

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है. एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के निर्देशन में मामले की जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ेंः ACB के शिकंजे में फंसा कृषि विभाग का 'Joint Director', बारां में चल रहा था रिश्वत का बड़ा खेल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close