विज्ञापन

ACB Action: राजस्थान रोडवेज पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, मुख्य प्रबंधक 20000 रुपये रिश्वत लेते हुआ ट्रैप

एसीबी की टीम ने मुख्य प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम दौसा आगार को 20000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है.

ACB Action: राजस्थान रोडवेज पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, मुख्य प्रबंधक 20000 रुपये रिश्वत लेते हुआ ट्रैप
दौसा रोडवेज मुख्य प्रबंधक

ACB Action: राजस्थान रोडवेज पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी की टीम ने मुख्य प्रबंधक राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम दौसा आगार को 20000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है. बताया जा रहा है कि एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी अलवर प्रथम द्वारा बुधवार (8 अप्रैल) को मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा विश्राम मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी हैल्पलाईन नम्बर 1064 पर परिवादी की शिकायत मिली थी. जिसपर एसीबी की टीम ने सत्यापन कर कार्रवाई की है.

मेडिकल लीव अप्रूवल के लिए रिश्वत की मांग

गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी दिसंबर 2025 में बीमार हुआ था और वह इलाज के लिए छुट्टी पर गया था. वहीं जब जनवरी 2026 में इलाज करवाकर वापस ड्यूटी पर आया तो उसने मेडिकल संबंधित सभी सर्टिफिकेट और दस्तावेज LDC भगवत जी को सौंप दिया था. वहीं जब परिवादी मुख्य प्रबंधक विश्राम मीणा के पास 25 मार्च को जब मेडिकल लीव को अप्रूव करवाने गया तो इसकी एवज में विश्राम मीणा ने उससे 20000 रुपये रिश्वत की डिमांड की और उसे परेशान करने लगा.

वहीं शिकायत पर एसीबी की टीम ने 2 अप्रैल और 7 अप्रैल को 20000 रुपये की मांग करते हुए सत्यापन किया गया. वहीं एसीबी टीम ने रिश्वत लेते हुए मुख्य प्रबंधक राजस्थान पथ परिवहन निगम दौसा आगार को गिरफ्तार किया है. अब इस मामले में उससे पूछताछ की जा रही है. जबकि अन्य रिश्वत की जानकारी भी निकाली जा रही है.

यह भी पढ़ेंः हनुमानगढ़ में पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हुए युवक पर दर्ज हुआ देशद्रोह का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close