विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

ACB Action: श्रीगंगानगर में सहायक लेखाधिकारी 18000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विकास कार्यों के बजट की मंजूरी के लिए मांगा था घूस

परिवादी पानी निकासी के पाइप लाइन डालने के लिए दो कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए जब सहायक लेखाधिकारी हेतराग ढालिया के पास गए तो उसने स्वीकृति होने वाली रकम का एक प्रतिशत खर्चा-पानी के रूप में मांग की. 

ACB Action: श्रीगंगानगर में सहायक लेखाधिकारी 18000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विकास कार्यों के बजट की मंजूरी के लिए मांगा था घूस
ACB Action: सहायक लेखाधिकारी 18000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. रिश्वत लेते हुए एक के बाद एक अधिकारियों और कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो रही है. इस बीच मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी ने श्रीगंगानगर में सहायक लेखाधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने पंचायत समिति में हुए कार्यों की वित्तीय स्वीकृति के लिए 18000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. एसीबी की टीम सहायक लेखाधिकारी से पूछताछ कर रही है.

खर्चा-पानी कहकर मांगी रिश्वत

एसीबी के अनुसार, एसीबी चौकी श्रीगंगानगर-प्रथम को रिश्वत से मांगने से जुड़ी एक शिकायत मिली थी. जिसमें परिवादी ने बताया था कि हमारी ग्राम पंचायत में जोहड से पानी निकासी के पाइप लाइन डालने के लिए दो कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने के लिए जब श्रीगंगानगर पंचायत समिति के सहायक लेखाधिकारी हेतराम ढालिया के पास गए तो उसने स्वीकृति होने वाली रकम का एक प्रतिशत खर्चा-पानी के रूप में मांग की. 

18 लाख रुपये की स्वीकृति का था मामला

परिवादी के मुताबिक, पाइप लाइन डालने के लिए किए गए कार्यों की कुल राशि 18 लाख रुपये हुई, जिसकी मंजूरी के लिए उसने एक प्रतिशत यानी 18000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने पर एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया. इसके बाद सहायक लेखाधिकारी को ट्रैप करने की कार्रवाई की. 

मंगलवार को परिवादी के दो कार्यों की वित्तीय स्वीकृति जारी करने की एवज में 15000 रुपये रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया है. आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- 

जयपुर में गाड़ी की टक्कर से विधानसभा का गेट टूटा, एएसआई ने ज्योति नगर थाने में दर्ज कराया मुकदमा

ACB Action: डेढ़ करोड़ के 2 लग्‍जरी फ्लैट, 15 बीघा जमीन और फार्म हाउस; फ‍िर भी क‍िराए के मकान में रहता है ईओ

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com