विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2025

80 हज़ार में हुई थी डील...ACB ने 20 हज़ार रुपये लेते धरा, बांसवाड़ा में वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार 

ACB Action: क्षेत्रीय वन अधिकारी और वनपाल परिवादी से नर्सरी सुधारीकरण और अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए 80 हजार रुपये की मांग कर रहे थे.

80 हज़ार में हुई थी डील...ACB ने 20 हज़ार रुपये लेते धरा, बांसवाड़ा में वन अधिकारी और वनपाल गिरफ्तार 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी.

Acb Action In Rajasthan: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) बांसवाड़ा इकाई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए डूंगरा वन रेंज (मुख्यालय सज्जनगढ़) के क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम शांतिलाल चावला और नाका ताम्बेसरा में पदस्थापित वनपाल लाडजी गरासिया को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी परिवादी से नर्सरी सुधारीकरण व अन्य मरम्मत कार्यों के बिल पास करने के लिए 15 प्रतिशत कमीशन (कुल 80 हजार रुपये) की मांग कर रहे थे.

एसीबी उदयपुर रेंज ने की कार्रवाई 

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि बिलों के भुगतान से पहले आरोपीगण 80 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं. सत्यापन में वनपाल लाडजी गरासिया ने अग्रिम 20 हजार रुपये क्षेत्रीय वन अधिकारी शांतिलाल चावला के लिए लेने पर सहमति जताई. इसके बाद एसीबी उदयपुर रेंज के डीआईजी प्रहलाद सिंह कृष्णिया के सुपरवीजन और एएसपी ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई.

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है

टीम ने शनिवार को आरोपी वनपाल को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. इस लेन-देन में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रथम शांतिलाल चावला की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया है.

यह भी पढ़ें- 

9000 रुपये की रिश्वत लेते थाने का ASI गिरफ्तार, मुकदमे में राहत देने के लिए हुई थी डील

कोटा में बाढ़ जैसे हालात, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रैफिक बंद; कराड़िया टोल पर लगी गाड़ियों की लंबी लाइनें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com