विज्ञापन

ACB Action: राज्य बीमा विभाग के सीनियर असिस्टेंट ने की 150000 रुपये घूस की डील, 100000 रुपये लेते गिरफ्तार

राज्य बीमा और प्रोविडेंड फंड विभाग के वरिष्ठ सहायक ने परिवादी से 750000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. लेकिन बाद में डील 150000 रुपये में तय हुई.

ACB Action: राज्य बीमा विभाग के सीनियर असिस्टेंट ने की 150000 रुपये घूस की डील, 100000 रुपये लेते गिरफ्तार
वरिष्ठ सहायक शेखर मथुरिया

ACB Action: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राज्य बीमा और प्रोविडेंड फंड विभाग के वरिष्ठ सहायक (Senior Assistant) को शिकंजे में लिया है. आरोपी शेखर मथुरिया को उदयपुर में 100000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घटना उदयपुर की है जहां एसीबी सीनियर असिस्टेंट शेखर मथुरिया को ट्रैप किया है. बताया जा रहा है कि शेखर मथुरिया ने परिवादी से 750000 रुपये रिश्वत की मांग की थी. लेकिन बाद में डील 150000 रुपये में तय हुई.

डेथ क्लेम के लिए रिश्वत की डील

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि परिवादी की भांजी (सरकारी शिक्षिका) की मृत्यु होने पर राज्य बीमा के डेथ क्लेम को पास करने एवं कमियों की पूर्ति कर ज्यादा क्लेम राशि पास करवाने की एवज में पहले आरोपी द्वारा 7,50,000 रुपये (सात लाख पचास हजार रुपये) की मांग की गई थी.

100000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप हुआ सीनियर असिस्टेंट

वहीं शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद 11 मई को सत्यापन के दौरान आरोपी सीनियर असिस्टेंट द्वारा 150000 रुपये की रिश्वत राशि लेने पर सहमती बनी. इसके बाद 12 मई को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई के दौरान 150000 रुपये में से पहली किस्त 100000 रुपये रिश्वत राशि के साथ आरोपी सीनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार किया गया.

अब इस मामले में आरोपी सीनियर असिस्टेंट से पूछताछ की जा रही है. वहीं आरोपी के अन्य ठिकानों पर भी एसीबी छापेमारी कर सकती है. अब इस मामले में आगे बड़े खुलासे की भी आशंका है.

यह भी पढ़ेंः RCA में फिर घमासान, पूर्व संयोजक को मिला 7 दिन के अल्टीमेटम के साथ 24 लाख की रिकवरी का नोटिस

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close