विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2025

ACB Raid: प्रधानमंत्री आवास योजना में VDO और सरपंच पति ने किया खेल, किस्तों में रिश्वत... रंगे हाथ पकड़ा गया

प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलवाने के लिए VDO और सरपंच पति ने रिश्वत की मांग की गई थी. इसकी शिकायत ACB से की गई और छापमारी में रंगे हाथ पकड़ा गया.

ACB Raid: प्रधानमंत्री आवास योजना में VDO और सरपंच पति ने किया खेल, किस्तों में रिश्वत... रंगे हाथ पकड़ा गया

Rajasthan ACB Action: राजस्थान में अब प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर धांधली शुरू हो गई है. जिस पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई की है. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर  एसीबी चौकी बूंदी इकाई द्वारा बुधवार (26 मार्च) को VDO और एक सरपंच पर  कार्रवाई करते हुए रंग हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि एसीबी को शिकायत मिली थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलवाने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी. वहीं रिश्वत को किस्तों में लिया जा रहा था. इस बीच एसीबी ने कार्रवाई कर VDO और सरपंच पति को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है.

बूंदी का मुखराज गुर्जर जो रूणीजा पंचायत में सरपंच पति है और ग्राम विकास अधिकारी  किशन गोपाल जो देवली का रहने वाला है. दोनों को एसीबी ने 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

10 हजार रुपये रिश्वत की हुई थी मांग

एसीबी के महानिदेशक पुलिस डॉ रवि प्रकाश महेरड़ा ने बताया कि एसीबी बूंदी को शिकायत मिली थी कि आरोपी द्वारा परिवादी को प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभ दिलवाने के एवज में 10000 रुपये की रिश्वत मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है. इसके बाद इस शिकायत का सत्यापन किया गया इस दौरान मुखराज गुर्जर सरपंच पति ने 2000 रुपये प्राप्त किये थे. वहीं 26 मार्च को दोनों को पकड़ने के लिए ट्रैप कार्रवाई की गई. जाल बिछाकर मुखराज गुर्जर और VDO किशन गोपाल को परिवादी से 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ की कार्रवाई जाी है.  वहीं अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा. माना जा रहा है कि एसीबी अब इन आरोपियों के ठिकानों को खंगालेगी, जिसके बाद अन्य कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

य़ह भी पढ़ेंः Rajasthan: श्रीगंगानगर में 5 हज़ार लोगों से साइबर फ्रॉड करने वाले ठगों का भांडाफोड़, टाटा सफारी गाड़ी में बैठकर करते थे ठगी

यह वीडियो भी देखेंः 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com