विज्ञापन
This Article is From Feb 09, 2026

जयपुर में McDonald's रेस्तरां पर कार्रवाई, नष्ट करवाए गए दूषित तेल... खराब तेल में तला जा रहा था फ्रेंच फ्राइज

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत फूड सेफ्टी टीम ने गौरव टावर स्थित दो रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करते हुए लगभग 100 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवाई.

जयपुर में McDonald's रेस्तरां पर कार्रवाई, नष्ट करवाए गए दूषित तेल... खराब तेल में तला जा रहा था फ्रेंच फ्राइज
जयपुर में मैकडोनाल्ड रेस्तरां पर कार्रवाई

Rajasthan Food Safety: राजस्थान की राजधानी जयपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रेस्तरां पर कार्रवाई की है. जिसमें एक चर्चित McDonald's रेस्तरां भी शामिल हैं. जहां अनुपयोगी बेहद घटिया, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य तेल में फ्रेंच फ्राइज तैयार की जा रही थी. शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर CMHO जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने गौरव टावर स्थित दो रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करते हुए लगभग 100 किलो दूषित खाद्य सामग्री नष्ट करवाई.

खाद्य तेल का TPC हानिकारक स्तर पर

सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि टीम को मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान जिस रिफाइंड पामोलीन  खाद्य तेल में फ्रेंच फ्राइज एवं अन्य खाद्य पदार्थ तले जा रहे थे उसका TPC निर्धारित अधिकतम मात्रा 25 से बहुत अधिक पाया गया. जिस तेल में नॉन वेज फ्राई किया जा रहा था उस का TPC 28 एवं जिसमें वेज खाद्य तेल जा रहे थे उसका TPC 31 पाया गया जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है.

Latest and Breaking News on NDTV

TPC एक मापदंड है जो खाद्य तेल की क्वालिटी को बताता है. इसकी मात्रा 25 से अधिक होने पर तेल एक तरह से विषाक्त हो जाता है जिसमें कैंसर कारक तत्व बन जाते हैं और ट्रांस फैट की मात्रा बहुत अधिक  हो जाती है जो दिल की बीमारियों का बहुत बड़ा कारण है.

40 लीटर तेल को नष्ट करवाया

टीम ने पाया कि मैकडॉनल्ड्स रेस्टोरेंट में जो तेल उपयोग में लिया जा रहा था यह अत्यधिक काला और और अनुपयोगी हो चुका था फिर भी इसे लगभग 150 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर उसमें खाद्य पदार्थ तले जा रहे थे.इस तेल के नमूने लेकर लगभग 40 लीटर तेल को नष्ट करवाया गया इस तेल ने सुबह से रात तक फ्राइंग की जा रही थी. मौके पर उपस्थित मैनेजर संभव भारद्वाज को तुरंत प्रभाव से फ्रेश तेल उपयोग में लेने हेतु पाबंद किया गया. रेस्टोरेंट को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा एवं नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी. कोल्ड रूम में प्लास्टिक की कैरेट में सड़े गले  टमाटर रखे थे मौके पर 40 किलो टमाटर नष्ट करवाए गए.

Latest and Breaking News on NDTV

एक अन्य रेस्तरां चाट का चस्का में पाई गई दूषित खाद्य सामग्री लगभग 25 किलो को नष्ट करवाया गया एवं खाद्य तेल का एक नमूना लिया गया.

टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी,राजेश नागर के साथ प्रोबेशनरी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम शामिल रही.

यह भी पढ़ेंः EMI पर खरीदी महिंद्रा टैक्सी, बार-बार खराबी से परेशान युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर झुलसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close