विज्ञापन
Story ProgressBack

Address to Budget session: नए संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, मोदी सरकार की रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' की सराहना

Budget Session of Parliament: बजट अभिभाषण में केंद्र सरकार के उपल्धियों की गिनाते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, हम बचपन से ‘गरीबी हटाओ' के नारे सुनते आ रहे हैं, (लेकिन) जीवन में पहली बार बड़े स्तर पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं, मेरी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं.

Read Time: 6 min
Address to Budget session: नए संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, मोदी सरकार की रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' की सराहना
बजट सत्र पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अभिभाषण

President Address on Budget Session: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए संसद भवन बुधवार को बजट सत्र के अभिभाषण के दौरान कहा कि उम्मीद पर नए संसद भवन में सार्थक बहस होगी. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है...

मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा. ऐसी नीतियां जो आज़ादी के अमृत काल में विकसित भारत का निर्माण करेंगी.

द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति, भारत

अपने संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, दुनिया भर में गंभीर संकटों के बीच भारत सबसे तेजी से विकसित हो रही अर्थव्यवस्था है. पिछला वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि वाला रहा है.‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' को सरकार ने लगातार जारी रखा है. राष्ट्रपति ने आगे कहा, राम मंदिर के निर्माण की अकांक्षा सदियों से थी, आज यह सच हो चुकी है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, नारी शक्ति अधिनियम पारित करने के लिए मैं सदस्यों का अभिवादन करती हूं, यह मेरी सरकार के महिला नीत विकास के संकल्प को मजबूत करता है.

अपने अभिभाषण में द्रौपदी मूर्मू ने आगे कहा, मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है.बीते दशक में सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का आधार बनाया है.

हम बचपन से ‘गरीबी हटाओ' के नारे सुनते आ रहे हैं, (लेकिन) जीवन में पहली बार बड़े स्तर पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं, मेरी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं.                                                                                  -राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर सरकार चिंतित, नया कानून बनाएंगे

द्रौपदी मूर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा, मेरी सरकार परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है, इस दिशा में सख्ती लाने के लिए नया कानून बनाने का निर्णय लिया गया है. हम बचपन से ‘गरीबी हटाओ' के नारे सुनते आ रहे हैं, (लेकिन) जीवन में पहली बार बड़े स्तर पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं, मेरी सरकार के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं. 

राष्ट्रपति मुर्मू ने संबोधन में कहा,  भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला. भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत मिला.

पहले मुद्रास्फीति की दर दहाई अंकों में हुआ करती थी, अब 4 प्रतिशत है 

महंगाई को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा, बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है. भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना. लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है. राष्ट्रपति ने कहा, पहले मुद्रास्फीति की दर दहाई अंकों में हुआ करती थी, अब 4 प्रतिशत है. 

दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेन-देन का 46 प्रतिशत भारत में होता है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेन-देन का 46 प्रतिशत भारत में होता है. पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेन-देन हुआ है."

राष्ट्रपति मुर्मू ने बल देते हुए कहा, विकसित भारत की भव्य इमारत चार स्तंभों- युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान और गरीब पर खड़ी होगी, इन चार स्तंभों को सशक्त करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है.

कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी महंगाई को काबू में रखा

राष्ट्रपति मुर्मू ने वैश्विक युद्ध और महामारी पर केंद्र सरकार के कदमों और उद्यमों की सराहना करते हुए कहा, बीते वर्षों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया. ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया.

प्रसव के दौरान माता मृत्यु दर में भारी गिरावट

राष्ट्रपति मुर्मू ने देश में प्रसव पूर्व और प्रसव बाद होने वाली मौतों में आई गिरावट की चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव हो रहे हैं और इस वजह से माता मृत्यु दर में भारी गिरावट आयी है, साथ ही, उन्होंने उज्ज्वला योजना का लाभार्थियों की चर्चा करते हुए कहा कि उज्जवला योजना का लाभ लेने वाले गरीब परिवारों में बीमारी की घटनाओं में कमी आई है. 

ये भी पढें-बजट सत्र से पहले PM Modi की सासंदों को नसीहत, बोले- 'मौके को जानें ना दें'

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Close