विज्ञापन
This Article is From Oct 05, 2023

विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद करौली विधायक ने संभाली ट्रैक्टर की स्टेरिंग, ग्रामीणों ने जेसीबी से बरसाए फुल

स्वागत समारोह के दौरान करौली विधायक ने लाखन सिंह ने खुद ट्रैक्टर की स्टेरिंग संभाली, तो उनके पीछे हजारों लोग बाइक पर चलते हुए नजर आए. खास बात यह रही कि ग्रामीणों द्वारा जेसीबी की मदद से करौली विधायक के ऊपर हजारों किलो फूलों की वर्षा की गई.

विकास कार्यों के लोकार्पण के बाद करौली विधायक ने संभाली ट्रैक्टर की स्टेरिंग, ग्रामीणों ने जेसीबी से बरसाए फुल
करौली विधायक लाखन सिंह कटकड़
करौली:

राजस्थान में विधानसभा चुनाव करीब आ गया है. ऐसे में नेता जनता के बीच जाकर अपने विकास कार्यों को गिनाने में जुट गए है. करौली विधानसभा के विधायक लाखन सिंह कटकड़ जब अपने विधानसभा में नए विकास कार्यों का लोकार्पण करने के लिए जा रहे थे. तभी विधानसभा के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. विधायक ट्रैक्टर की कमान संभाले नजर आए तो पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया.

नए कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे

राजस्थान में चुनावी माहौल और जुलूसों का दौर चालू हो गया है. इसके साथ ही राजनेता भी आमजन के बीच विकास कार्यों और नए विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए पहुंच रहे हैं. चुनावी साल में कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला राजस्थान के करौली में, जहां कांग्रेस विधायक लाखन सिंह कटकड़ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों का लोकार्पण करने पहुंचे. इस दौरान विधायक का भव्य स्वागत किया गया.

विधायक का लोगों ने किया स्वागत

करौली विधायक कटकड़ बुधवार को मासलपुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कई नई परियोजना का लोकार्पण किया. इस दौरान मासलपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का भव्य स्वागत किया. स्वागत समारोह के दौरान करौली विधायक ने लाखन सिंह ने खुद ट्रैक्टर की स्टेरिंग संभाली, तो उनके पीछे हजारों लोग बाइक पर चलते हुए नजर आए. खास बात यह रही कि ग्रामीणों द्वारा जेसीबी की मदद से करौली विधायक के ऊपर हजारों किलो फूलों की वर्षा की गई.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए BJP का प्लान-A तैयार, दूसरे राज्यों के 44 नेताओं को सौंपी कमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com