विज्ञापन

झगड़े के बाद कुएं में कूदे पत्नी को बचाने पति और देवर भी कूदे, महिला बची; दोनों भाइयों की मौत

घर में लड़ाई-झगड़े के बाद मह‍िला कुएं में छलांग लगा दी. उसे बचाने के ल‍िए पत‍ि भी कूद गया.

झगड़े के बाद कुएं में कूदे पत्नी को बचाने पति और देवर भी कूदे, महिला बची; दोनों भाइयों की मौत
फाइल फोटो.

डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव में देर रात एक घरेलू विवाद ने भीषण त्रासदी का रूप ले लिया. गृह क्लेश से क्षुब्ध होकर एक महिला के कुएं में कूदने के बाद उसे बचाने के चक्कर में उसका पति, देवर और भी एक-एक कर कुएं में कूद गए. इस दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की कुएं में गैस बनने से मौत हो गई, जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.

पति से महिला का विवाद  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 9 बजे बादीपुर निवासी रविंद्र (26) के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.  झगड़े से आहत होकर रविंद्र की पत्नी महिंद्रा चिल्लाती हुई घर से बाहर निकली और करीब 250 मीटर दूर स्थित एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी. 

ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला  

पत्नी को कुएं में डूबता देख रविंद्र उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद गया. अपने भाई को संकट में देख छोटा भाई तेजू (21) ने भी बिना सोचे-समझे कुएं में छलांग लगा दी. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया. 

अस्पताल में दो को मृत घोषित किया

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद रविंद्र और तेजू को मृत घोषित कर दिया. महिंद्रा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है. सगे भाइयों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में मौसम का डबल अटैक: जैसलमेर में पारा 46.4 डिग्री, सीकर में आंधी की तबाही! कई इलाकों में बिजली गुल

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close