विज्ञापन

अजमेर के पुष्कर में मंदिरों के बाद अब सरोवर घाटों के दानपात्र बने निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाएं 

घटना को लेकर पुरोहित हेमंत रायता ने बताया कि दानपात्रों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और पूर्व में भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं.

अजमेर के पुष्कर में मंदिरों के बाद अब सरोवर घाटों के दानपात्र बने निशाना, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाएं 

Ajmer News: पुष्कर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाला चोरों का गिरोह लगातार सक्रिय होता जा रहा है. भटबाय गणेश मंदिर और सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर में चोरी की वारदातों के बाद अब चोरों ने पवित्र सरोवर के घाटों पर लगे दानपात्रों को अपना निशाना बनाया है. बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने घाटों पर रखे दानपात्रों से नकदी पार कर ली.

पूरी वारदात घाट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है. धार्मिक नगरी में लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है. लोगों का कहना है कि आस्था के केंद्रों पर हो रही चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुलिस कार्यशैली पर उठे सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर पुरोहित हेमंत रायता ने बताया कि दानपात्रों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और पूर्व में भी पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाए.

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही भटबाय गणेश मंदिर व सिद्धेश्वर बालाजी मंदिर से दानपात्रों के साथ चांदी के छत्र भी चोरी हो चुके हैं. लगातार हो रही वारदातों से कस्बे में भय का माहौल है. रात्रि गश्त और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं, वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें- भारी रॉयल्टी और GST से बेदम हुआ जैसलमेर का ‘येलो गोल्ड', क्या कहते हैं स्थानीय व्यापारी ?

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close