विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2025

अजमेर से किडनैप 8 महीने का बच्चा 24 घंटे में बरामद, मोटी रकम के लिए दो बाइक सवार ने किया था अपहरण

पुलिस ने 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद करीब 24 घंटे के भीतर बच्चे को एक आरोपी के ठिकाने से सकुशल बरामद कर लिया गया. एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है.

अजमेर से किडनैप 8 महीने का बच्चा 24 घंटे में बरामद, मोटी रकम के लिए दो बाइक सवार ने किया था अपहरण
अजमेर से किडनैप 8 महीने का बच्चा 24 घंटे में बरामद

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर से किडनैप हुआ 8 महीने का मासूम बच्चा 24 घंटे में बरामद कर लिया गया है. बच्चे की तलाश में पुलिस ने करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी.  जांच में पता चला कि आरोपियों ने मोटी रकम के लिए बच्चे को किडनैप किया था. पुलिस ने मासूम बच्चे को बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश चल रही है. 

फुटपाथ से बच्चा हुआ था किडनैप

पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को तड़के 4 बजे आदर्शनगर थाने में सूचना मिली थी कि पर्वतपुरा फ्लाईओवर के पास फुटपाथ पर सो रहे परिवार से दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आकर बच्चा उठा ले गए. तुरंत बचच्चे की तलाश के लिए टीमें गठित की गईं.

24 घंटे में सकुशल बच्चा मिला

साइबर सेल और डीएसटी टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर 300 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली. संदिग्धों के हुलिए के आधार पर शहरभर में दबिश दी गई. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी बच्चा ले जाकर मोटी रकम ऐंठने की फिराक में थे. पुलिस की लगातार मेहनत रंग लाई और 24 घंटे के भीतर बच्चे को एक आरोपी के ठिकाने से सकुशल बरामद कर लिया गया.

एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने सिपाही प्रकाश  सिंह और महेश नागौरा की तारीफ की दोनों सिपाही में अपहरण कर्ताओं को पहचान लिया था और अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर अप्रत्यक्ष बालक को अपहरण कर्ताओं के जंगल से छुड़ाया था. 

यह भी पढ़ें

Rajasthan: भारतीय मां की पाकिस्तानी बेटी, डेढ़ साल की आदर्शिनी को लौटना होगा पाक

चूरू में भीषण हादसा, ट्रक-स्कार्पियो की टक्कर में मां-बेटे की मौत, कैंसर पीड़ित मां का इलाज करवाने ले जा रहा था बेटा 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com