विज्ञापन
This Article is From Feb 04, 2026

घर के बाहर डांस पार्टी में चले लात-घूंसे, कई लोग हुए घायल 

अजमेर में घर के बाहर मंगलवार देर रात पार्टी चल रही थी. मामूली कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हुई. इसके बाद जमकर मारपीट हुई. 

घर के बाहर डांस पार्टी में चले लात-घूंसे, कई लोग हुए घायल 
मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अजमेर शहर में मंगलवार देर रात घर के बाहर हो रही डांस पार्टी को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया. टोकने पर युवकों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, और आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में इस तरह का उत्पात आम लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. 

मारपीट में कई लोग घायल  

घटना में एक युवक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. एक महिला को भी वाहन से टक्कर लगने के कारण हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है. सभी का इलाज अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की गई, और बाद में वाहन से टक्कर मारने की घटना भी हुई. आस-पास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही. 

CCTV फुटेज में वारदात कैद 

पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है. फुटेज में मारपीट, और सड़क पर हंगामे के दृश्य दिखाई दे रहे हैं. पीड़ित पक्ष की शिकायत पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शहर में इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. 

यह भी पढ़ें: विधानसभा के बाहर बेढम से भिड़ गए जूली-रफीक, पूछा - PM मोदी की किस नीति से अमेरिका बैकफुट पर आया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com