विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2025

बुआ से शादी करने की लड़की ने जताई इच्छा, न्याय के लिए SP से लगा रही गुहार

राजस्थान के अजमेर जिले में अपने समलैंगिक संबंधों के रिश्ते को बचाने के लिए एक युवती SP ऑफिस पहुंच गई और रिश्ते में अपनी बुआ से शादी करने की मांग करने लगी. जिसको लेकर पुलिस विभाग द्वारा कर्रवाई की जा रही है.

बुआ से शादी करने की लड़की ने जताई इच्छा, न्याय के लिए SP से लगा रही गुहार
प्रतीकात्मक तस्वीर

Ajmer Lesbian Girl Marriage News: आज के समय में 'LGBTQ या(लेस्बियन)समुदाय' के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ गई है, लेकिन समलैंगिक संबंधों को लेकर आज भी कई जगहों पर समाज और परिवार में अस्वीकार्यता बनी हुई है. एक ऐसा ही मामला राजस्थान में अजमेर जिले के रूपनगढ़ से सामने आया है. जहां एक लड़की ने जिला पुलिस

अधीक्षक वंदिता राणा को ज्ञापन सौंप कर उसी की दूर के रिश्ते में बुआ लगने वाली लड़की से शादी की इच्छा जाहिर की है. जिले में रूपनगढ़ के ब्राह्मणों के मोहल्ले में रहने वाली निवासी 22 वर्षीय अनु राव ने बताया कि वह उसी के गांव में रहने वाली शालू राव से पिछले 10 वर्ष से परिचित है और स्कूल में पढ़ने के दौरान पिछले दो वर्षों से उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. 

शालू के परिजन इस शादी से है नाराज

शालू और अनु के रिश्तों की जानकारी जब शालू के परिजनों को लगी तो वह इस बात से नाराज हो गए. इसके बाद उन्होंने शालू की शादी किसी अन्य व्यक्ति से करने की बात कही. जबकि शालू आज भी अनु के साथ रहना चाहती है. इस मामले में अनु के परिजन भी शालू के परिजन को दोनों की शादी करवाने के लिए शालू के घर गए.

इस दौरान शालू के परिजनों ने अनु के परिजनों के साथ गाली-गलौज कर उनको धक्का-मुक्की करते हुए घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी. वहीं अनु की माने तो जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद एसपी वंदिता राणा ने शालू के बयान लेकर पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही है.

2018 में समलैंगिक संबंधों को किया गया वैध

समाज में समलैंगिक संबंधों को लेकर समझ और स्वीकृति की कमी है. भारत जैसे देश में, जहां 2018 में धारा 377 को रद्द किया गया और समलैंगिक संबंधों को वैध करार दिया गया. वहां भी सामाजिक स्तर पर इन रिश्तों को स्वीकार करना आसान नहीं है.

ऐसे मामलों में परिवारों का नाराज होना अक्सर परंपरागत सोच और सामाजिक दबाव का परिणाम होता है. यह जरूरी है कि परिजन अपनी सोच को बदले और अपने बच्चों की खुशी को प्राथमिकता दें. इसके लिए संवाद, शिक्षा और समझ बढ़ाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें- हर्षा रिछारिया और IIT बाबा अभय सिंह के बीच निकला कनेक्शन, सोशल मीडिया से सामने आई सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com