विज्ञापन

बाहर से पंचर की दुकान, अंदर चल रहा था खतरनाक खेल, छापा पड़ा तो मिली अवैध हथियार फैक्ट्री

पंचर की दुकान की तलाशी के दौरान दुकान के भीतर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित होती पाई गई. पुलिस ने यहां से एक नवनिर्मित टोपीदार बंदूक, एक पुरानी बंदूक, तीन अर्धनिर्मित देशी कट्टे और पांच नाल सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए. 

बाहर से पंचर की दुकान, अंदर चल रहा था खतरनाक खेल, छापा पड़ा तो मिली अवैध हथियार फैक्ट्री
पुलिस की रेड में मिली अवैध हथियार फैक्ट्री

अजमेर जिले के किशनगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल एक साधारण टायर पंचर की दुकान की आड़ में चल रहा था. पुलिस ने मौके से 5 अवैध हथियार सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का सामान बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच मे आरोपी का संबंध बीआरसी गैंग से सामने आया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां और किन लोगों तक की जा रही थी. 

पंचर की दुकान पर मारा था छापा

पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के तहत यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सुपरविजन में की गई. अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी आईपीएस अजेय सिंह राठौड़ ने किया, जिनकी रणनीति से यह बड़ा खुलासा संभव हो सका. आईपीएस अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि आसूचना के आधार पर थाना बांदरसिंदरी क्षेत्र के ग्राम कांकनियावास में आरोपी मोहम्मद रोशन की पंचर की दुकान पर छापा मारा गया.

तलाशी के दौरान दुकान के भीतर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री संचालित होती पाई गई. पुलिस ने यहां से एक नवनिर्मित टोपीदार बंदूक, एक पुरानी बंदूक, तीन अर्धनिर्मित देशी कट्टे और पांच नाल सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए. मौके से ग्लेंडर, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, बारूद, सीसे के छर्रे और हथियार बनाने में काम आने वाले कई कलपुर्जे भी जब्त किए गए. पुलिस ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी को आर्म्स एक्ट की धाराओं सहित संगठित अपराध में गिरफ्तार किया है. 

बीआरसी गैंग से आरोपी का संबंध

आईपीएस अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि जांच मे आरोपी का संबंध बीआरसी गैंग से सामने आया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां और किन लोगों तक की जा रही थी. नए आपराधिक कानून के तहत संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. 

यह भी पढे़ं-

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर हाईवे पर फेंका शव, ऊपर से कुचलते चले गए वाहन; हुए टुकड़े-टुकड़े

सवाई माधोपुर: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, जयपुर ले जाते बीच रास्ते में तोड़ा दम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close