विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

मिडिल ईस्ट की जंग का असर अजमेर तक, एलपीजी के दाम बढ़ने से ऑटो चालक बेहाल; गैस की किल्लत से दोहरी चुनौती

ईरान-इजरायल युद्ध का असर आम आदमी की जेब पर दिखने लगा है. एलपीजी की किल्लत के चलते ऑटो चालकों पर संकट गहरा गया है. परेशानी यह भी है कि किराया बढ़ाने पर सवारी घट गई है.

मिडिल ईस्ट की जंग का असर अजमेर तक, एलपीजी के दाम बढ़ने से ऑटो चालक बेहाल; गैस की किल्लत से दोहरी चुनौती
एलपीजी गैस महंगी होने से कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है. 

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिल रहा है. अजमेर में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से ऑटो चालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है. घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ ऑटो में उपयोग होने वाली एलपीजी भी समय पर नहीं मिल रही, जिससे चालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. ऑटो चालकों का कहना है कि उन्हें अब एलपीजी गैस प्रति लीटर करीब 25 रुपये महंगी मिल रही है, जिससे उनकी रोजाना की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है. 

किराया बढ़ा तो सवारी कम हुई

ऑटो चालक संजय और हितेश गोयल ने बताया कि गैस की किल्लत के चलते उन्हें मजबूरन किराया 5 से 10 रुपए तक बढ़ाना पड़ रहा है. लेकिन किराया बढ़ाने पर यात्री ई-रिक्शा और निजी वाहनों का विकल्प चुन रहे हैं, जिससे सवारी भी कम हो गई है. इसका असर धार्मिक पर्यटन पर भी देखा जा रहा है. पुष्कर और अजमेर दरगाह जाने वाले यात्रियों की संख्या में ऑटो का उपयोग घटा है.

स्कूली ऑटो के लिए भी परेशानी बढ़ी

वहीं, ऑटो के संचालकों का कहना है कि स्कूलों के मामले में भी परेशानी बढ़ गई है. खर्च बढ़ने के कारण स्कूली बच्चों का ऑटो का मासिक किराया करीब 300 रुपए तक बढ़ाना पड़ रहा है, लेकिन अभिभावक इसे देने के बजाय खुद बच्चों को लाने-ले जाने लगे हैं. स्थिति यह है कि कई ऑटो चालकों की मासिक बैंक किस्त तक जमा नहीं हो पा रही है. मजबूरी में कुछ चालकों ने अपने ऑटो घरों या बस स्टैंड की पार्किंग में खड़े कर दिए हैं और अन्य रोजगार की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के इन गांवों में 'रहस्यमय मौत' का साया, सरकार ने भेजी स्पेशल टीम, चप्पे-चप्पे पर अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com