अजमेर: मुंबई की महिला वकील से शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म, विरोध करने पर 5 साल की मासूम बेटी को पीटा

अजमेर में मुंबई की महिला वकील से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने पीड़िता की 5 वर्षीय बेटी को भी पीटा. पुलिस ने आरोपी और उसकी मां पर केस दर्ज किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
अजमेर में मुंबई की महिला वकील से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां के दरगाह थाना क्षेत्र में मुंबई की रहने वाली एक महिला वकील ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगाया है. पीड़िता ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए अजमेर बुला लिया.

आरोप है कि 4 और 5 मई को आरोपी युवक उसे शहर के ही एक होटल में ले गया. वहां उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

Advertisement

मासूम बेटी से बर्बरता और मां की मिलीभगत

पीड़िता का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ. महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी महज पांच साल की मासूम बेटी के साथ भी बेरहमी से मारपीट की. इस पूरी वारदात में आरोपी की मां भी बराबर की भागीदार रही. आरोप के मुताबिक आरोपी की मां ने इस घिनौने कृत्य में अपने बेटे का पूरा सहयोग किया और पीड़िता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया.

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच शुरू

इस खौफनाक आपबीती के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में शिकायत दी. दरगाह थाना अधिकारी दिनेश जीवनानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें- 

Ajmer: जिम ट्रेनर ने पर्सनल रूम में लगा रखा था Hidden Camera, विरोध करने पर पत्नी के साथ जो किया दहला देगा दिल