विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2026

लग्जरी गाड़ियां, धुएं के छल्ले उड़ाते छात्र, फेयरवेल के बाद स्टंट-कार रेसिंग के साथ सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल

Ajmer News: इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही फेयरवेल सेलिब्रेशन का ऐसा ट्रेंड सड़क सुरक्षा के लिए भी परेशानी बन गया है. 

लग्जरी गाड़ियां, धुएं के छल्ले उड़ाते छात्र, फेयरवेल के बाद स्टंट-कार रेसिंग के साथ सेलिब्रेशन, वीडियो वायरल

Fairwell video viral in ajmer: अजमेर में स्कूली बच्चों के स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है. शहर के एक प्राइवेट स्कूल में फेयरवेल के बाद छात्र कार के काफिले के साथ सड़कों पर निकल गए. इस दौरान ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन दिखा. वीडियो में तेज रफ्तार के साथ लग्जरी गाड़ियों का लंबा काफिला सड़कों पर दौड़ता दिखाई दे रहा है. वहीं, रैली के दौरान सड़क पर यातायात व्यवस्था भी काफी बाधित होती नजर आई. इस वीडियो के वायरल होने के बाद ट्रैफिक-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. साथ ही फेयरवेल सेलिब्रेशन का ऐसा ट्रेंड सड़क सुरक्षा के लिए भी परेशानी बन गया है. 

सनरूफ से बाहर धुएं के छल्ले बनाते दिखे छात्र 

वीडियो में छात्र चलती कारों की खिड़कियों से बाहर लटकते, सनरूफ से निकलकर स्टंट करते और एक-दूसरे की गाड़ियों को ओवरटेक कर रेस लगाते दिखाई दिए. कुछ छात्र चलती गाड़ी में सिगरेट पीते और धुएं के छल्ले उड़ाते नजर आए. जबकि कई के हाथों में होली पर उपयोग होने वाला कलर फॉग था, जिसे सड़क पर उड़ाया जा रहा था. 

फिल्मी अंदाज में बनाई रील

ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लड़कों ने फिल्मी अंदाज में रील भी बनाई. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया गया है. वीडियो में लड़के गाली देते हुए भी दिख रहे हैं. ऐसा यह पहला मामला नहीं है. हाल ही में ट्रैफिक पुलिस ने एक अन्य स्कूल की फेयरवेल रैली के दौरान कार्रवाई भी की थी. इसके बावजूद ऐसे काफिलों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा. 

यह भी पढ़ेंः जोधपुर साध्वी मौत मिस्ट्री: 11 दिन बाद आई FSL रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, क्या वाकई जहर था मौत की वजह?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com