विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2024

Rajasthan: पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी से किया रेप, अश्लील फोटो खींचकर कर रहा था ब्लैकमेल

Rajasthan: अजमेर में घर में घुसकर किशोरी से रेप किया. अश्लील फोटों मोबाइल में खींच लिया. इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा. 

Rajasthan: पड़ोसी ने घर में घुसकर किशोरी से किया रेप, अश्लील फोटो खींचकर कर रहा था ब्लैकमेल
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Rajasthan: रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से 13 जुलाई को पड़ोसी युवक ने रेप किया. किशोरी के परिजन ने थाने में आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया. किशोरी के परिजन की शिकायत पर रामगंज थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

6 महीने पहले किशोरी से हुई थी जान पहचान 

रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खींची ने बताया कि किशोरी को युवक पहले से जानता था. 6 महीने से दोनों में जान पहचान थी. आरोपी युवक किशोरी के पड़ोस में रहता है. युवक किशोरी की एक अश्लील फोटो खींच ली. इसके बाद किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा. 13 जुलाई को फिर आरोपी ने पीड़िता को अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी. 

अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी 

युवक जबरन किशोरी के घर में घुस गया. किशोरी के साथ रेप किया. किसी को बताने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी. आरोपी घर से फरार हो गया. पीड़िता ने परिजन को घटना के बारे में बताया तो दंग रहे गए. इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे. 

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी 

पीड़िता ने लिखित शिकायत थाने में दी. रामगंज थाना पुलिस पीड़िता को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर गई. डॉक्टरों से मेडिकल कराया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. आरोपी की तलाश में जुट गई. 

यह भी पढ़ें:  किरोड़ी लाल मीणा कहां हैं? नेता प्रतिपक्ष ने सदन में उठाए सवाल, स्पीकर बोले- 'वो छुट्टी...'

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com