विज्ञापन

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर केस में फंसाने की धमकी, ऐंठ ल‍िए पैसे 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और राजस्थान पुलिस लिखी टी-शर्ट पहन रखी थी

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर साइबर केस में फंसाने की धमकी, ऐंठ ल‍िए पैसे 
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

भिवाड़ी किशनगढ़बास थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को साइबर अपराध के मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 हजार रुपये और दो बाइक,अपाचे और स्‍पलेंडर प्लस बरामद की है. 

मुकदमे से बचाने के लिए पैसे ऐंठे 

ट्रेनी RPS एवं किशनगढ़बास थाना प्रभारी नेहा मीणा ने बताया कि 26 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि नांगल मोजिया गांव के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर खड़े हैं. आरोप है कि दोनों ने एक व्यक्ति को उसके बेटे के साइबर अपराध में फंसने का डर दिखाया, और मुकदमे से बचाने के नाम पर उससे रुपये ऐंठ लिए. 

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया 

सूचना मिलने के बाद किशनगढ़बास थाना पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल (28) पुत्र शहीद, निवासी नांगल मोजिया और सलीम (36) पुत्र सरीफ , निवासी साधूका, थाना किशनगढ़बास के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ 

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज, जयपुर और खैरथल-तिजारा एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह और किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में की गई. कार्रवाई में किशनगढ़बास थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस तरह की ठगी की अन्य वारदातों में उनकी कोई भूमिका रही है या नहीं. 

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के लिए जयपुर में बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों की लिस्ट पर आया अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com