विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2025

Rajasthan: स्कूली छात्राओं को मोबाइल देते, होटल बुला रेप करते, VIDEO बनाकर करते ब्लैकमेल; चौंकाने वाले खुलासे से ब्यावर में बवाल

ब्यावर में 3 महीने से चले रहे घटनाक्रम का खुलासा होने के बाद स्थानीय समाज में भारी आक्रोश है. हिंदूवादी संगठनों और स्थानीय नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए. पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है.

Rajasthan: स्कूली छात्राओं को मोबाइल देते, होटल बुला रेप करते, VIDEO बनाकर करते ब्लैकमेल; चौंकाने वाले खुलासे से ब्यावर में बवाल

अजमेर. राजस्थान के ब्यावर में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से पहले दोस्ती, फिर शारीरिक शोषण और ब्लैकमेल करके धर्मपरिवर्तन करने का दबाव बनाने से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है. इस मामले की हिंदूवादी संगठनों ने कड़ी निंदा की है, जबकि स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष और सख्त करने की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से कुछ युवक इंस्टाग्राम पर पहले दोस्ती करते. फिर मोबाइल फोन देकर अपने जाल में फंसाते. इसके बाद लड़कियों को होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में मिलने के लिए बुलाते थे. वहां पर लड़के उनकी तस्वीरें और वीडियो बना लेते और लड़कियों को उनकी सहेलियों से मिलवाने का दबाव बनाते थे. जब लड़कियां कहना नहीं मानती तो उन्हें ब्लैकमेल करते थे. 

होटल बुलाकर लड़कियों के बनाते वीडियो

यह चौंकाने वाला खुलासा उस समय हुआ, जब एक नाबालिग छात्रा के पिता ने विजयनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. आरोप है कि निजी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को कुछ लड़के मोबाइल फोन देकर अपने जाल में फंसा रहे थे. आरोपियों ने उन्हें होटल, रेस्टोरेंट और कैफे में मिलने के लिए बुलाया और वहां उनकी तस्वीरें और वीडियो बना लिए. लड़कियों को उनकी सहेलियों से मिलवाने का दबाव बना रहे थे. कुछ मामलों में उन पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डाला जा रहा था. जब लड़कियों ने उनका कहना नहीं माना, तो उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया गया.

3 महीने से चल रहा था घटनाक्रम

जांच में खुलासा हुआ कि सभी पीड़ित छात्राएं दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं. एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम पर पहले एक लड़की से दोस्ती की, फिर धीरे-धीरे उसने चार अन्य लड़कियों को अपने दोस्तों से मिलवाया. सबसे कम उम्र की छात्रा महज 15 साल की है, जिससे आरोपी ने तीन महीने पहले दोस्ती की थी. यह पूरा घटनाक्रम लगातार तीन महीनों से चल रहा था, जिसमें पांच नाबालिग छात्राओं का शारीरिक शोषण किया गया. 

Latest and Breaking News on NDTV
सीओ मसूदा सज्जन सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्राओं के परिजनों की शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, धारा 376 (बलात्कार), और धर्म परिवर्तन के दबाव से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

आरोपियों की संख्या बताई जा रही 15

इस केस में पहला मुकदमा एक दलित छात्रा द्वारा दर्ज कराया गया. नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कई लड़कों के नाम लिए हैं. आरोपियों की कुल संख्या लगभग 15 बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया है. तीन कीपैड मोबाइल जप्त किए गए हैं, जिनसे महत्वपूर्ण सबूत मिलने की उम्मीद है. अन्य आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. जांच में यह भी पता चला कि सभी आरोपी मजदूर वर्ग से हैं. इनमें से कुछ डेंटिंग-पेंटिंग का काम करते हैं, तो कुछ ऑटो रिक्शा चलाते हैं. 

यह भी पढ़ें- अजमेर में स्कूली लड़कियों से दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर धर्मपरिवर्तन की कोशिश, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद 7 आरोपी डिटेन

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com