विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2025

Rajasthan: जयपुर के बाद अब अजमेर में गरजेगा बुलडोजर, तारागढ़ में अवैध दुकानदारों को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम

Rajasthan News: अजमेर के तारागढ़ में अवैध रूप से बनी दुकानों के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.

Rajasthan: जयपुर के बाद अब अजमेर में गरजेगा बुलडोजर, तारागढ़ में अवैध दुकानदारों को मिला 15 दिन का अल्टीमेटम
तारागढ़ में दुकानें सील करता वन विभाग
NDTV

Ajmer News: राजस्थान के ऐतिहासिक तारागढ़ किला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर अब वन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. अरावली की नागपहाड़ी पर स्थित यह प्राचीन किला, जिसे "गिरि दुर्ग" का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है, पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. लेकिन पिछले कुछ सालों में किले के आसपास अवैध रूप से बनी दुकानों ने इसकी खूबसूरती को धूमिल करना शुरू कर दिया है.

यहां 100 से अधिक अवैध निर्माण हैं

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग की जमीन पर 100 से ज्यादा अवैध निर्माण किए गए थे, जिसमें कई दुकानें सालों से संचालित हो रही थीं. वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एलआरए-91 के तहत नोटिस जारी किए. अधिकारियों ने बताया कि जो दुकानें संचालित हो रही थीं, उनके संचालकों को नोटिस दिए गए, वहीं बंद दुकानों पर नोटिस चस्पा किए गए.

 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया

वन विभाग के अधिकारी टीकम चंद मीना ने बताया कि करीब 65 पक्की दुकानें चिन्हित की गई हैं. सभी को 15 दिन के अंदर दस्तावेज जमा कराने का समय दिया गया है. इसके बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.

कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग गए

वन विभाग की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया. कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके मौके से भाग निकले. विभाग की टीम ने करीब चार घंटे तक पहाड़ी इलाके का निरीक्षण किया, इस दौरान 40 दुकानें खुली मिलीं जबकि 60 से ज्यादा दुकानों के शटर बंद मिले. खास बात यह है कि ये दुकानें साल भर, हर मौसम में खुली रहती हैं, जिससे साफ है कि इन्हें जानबूझकर बंद कराया गया था.

यह भी पढ़ें: Rajasthan: त्रिनेत्र गणेश मार्ग 24 अप्रैल तक बंद रहेगा, 6 दिन पहले 7 साल के कार्तिक को बाघ ने दिया था मार

यह वीडियो भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com