विज्ञापन

अजमेर: डी-मार्ट मॉल की पार्क‍िंग में कार ने मह‍िला को मारी टक्‍कर, 12 फीट दूर दीवार से टकराकर मौत 

टक्‍कर के बाद मह‍िला 12 फीट घसीटते हुए मॉल के सामने दीवार में टकरा गई, ज‍िसमें वह गंभीर रूप से वह घायल हो गई. 

अजमेर: डी-मार्ट मॉल की पार्क‍िंग में कार ने मह‍िला को मारी टक्‍कर, 12 फीट दूर दीवार से टकराकर मौत 
सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई.

अजमेर के पंचशील नगर स्थित डी-मार्ट शॉपिंग मॉल की पार्किंग में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बेकाबू कार ने एक महिला की जान ले ली. घटना कृष्णगंज थाना क्षेत्र की है, जहां सरिता कंवर राठौड़ मॉल से सामान लेकर ट्रॉली के साथ बाहर निकल रही थी. तभी कार ने टक्‍कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई. उसे अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई.    

टक्कर के बाद महिला दीवार से टकराई 

कृष्णगंज थाने के ASI अर्जुन ने बताया कि पाल बिचला निवासी कार चालक मधुसूदन पाल अपनी कार स्टार्ट कर रहा था. अचानक कार तेज गति से आगे बढ़ी, और सरिता को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला 12 फीट दूर मॉल के सामने दीवार से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कार ड्राइवर और उसकी पत्नी को भी मामूली चोटें आई.

पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा  

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल महिला को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. 

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस 

मृतका के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और मॉल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, जिससे हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके. गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में आंधी-बार‍िश के साथ ग‍िरी आकाशीय ब‍िजली, जानें अगले दो द‍िन के मौसम का हाल 

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close