विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2026

Rajasthan Weather: राजस्थान में आंधी-बार‍िश के साथ ग‍िरी आकाशीय ब‍िजली, जानें अगले दो द‍िन के मौसम का हाल 

Rajasthan Weather Alert: आंधी-बारिश से राजस्‍थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 9 डिग्री नीचे दर्ज किया जा रहा है. 

Rajasthan Weather: राजस्थान में आंधी-बार‍िश के साथ ग‍िरी आकाशीय ब‍िजली, जानें अगले दो द‍िन के मौसम का हाल 
राजस्थान में दो हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में कमी हुई है.

Rajasthan Heavy Rain: राजस्‍थान में आंधी-बार‍िश और ओलावृष्‍टि‍ से क‍िसानों को काफी नुकसान हुआ है. गेहूं और चने की फसल को सबसे अध‍िक नुकसान हुआ है. सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में आंधी-बार‍िश से किसानों और पशुपालकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा. नीमकाथाना में आकाशीय बिजली गिरने से कैलाश गुर्जर के पशु चपेट में आ गए. खेतों में खड़ी फसलें भी प्रभावित हुई हैं. ग्रामीण राजेश शर्मा ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. मुआवजा देने की मांग की है, ताकि उन्हें इस संकट से राहत मिल सके. बीकानेर में फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

तापमान में कमी से ठंडक का एहसास 

बार‍िश और ओलावृष्‍ट‍ि की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है. द‍िन और रात के तापमान में कमी हुई है, ज‍िससे ठंडक महसूस हो रही है. खासकर सुबह-शाम तापमान काफी कम रहता है. अजमेर में अध‍िकत तापमान 27.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 16.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ है. अलवर में  अध‍िकत तापमान 28.0 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और  न्‍यूनतम तापमान 15.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज हुआ है. माउंट आबू  में अध‍िकत तापमान 24.1 ड‍िग्री और न्‍यूनतम तापमान 14.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ है. 

बारिश से राहत मिलने की उम्मीद 

मौसम व‍िभाग के अनुसार, अब बार‍िश से राहत म‍िलने की उम्‍मीद है. मौसम व‍िभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. कल (8 अप्रैल) से बार‍िश में थोड़ी कमी देखने को म‍िली. अगले 4 द‍िन मौसम साफ रहेगा. हालांक‍ि, कुछ ज‍िलो में बार‍िश का अलर्ट है. 

10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट 

मौसम व‍िभाग ने 10 ज‍िलों में बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया है. चूरू, झुंझुनू, सीकर, दौसा, जयपुर, अलवर, टोंक, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का येलो अलर्ट है. अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बार‍िश के साथ आकाशीय बिजली ग‍िरने की संभावना है. कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलेगी. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान को पीएम मोदी का डबल गिफ्ट, जयपुर एयरपोर्ट जाना होगा आसान, नए नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com