विज्ञापन

राजस्थान को पीएम मोदी का डबल गिफ्ट, जयपुर एयरपोर्ट जाना होगा आसान, नए नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर

केंद्र की मोदी सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री के मोर्चे पर बड़ी सौगात मिली है. कैबिनेट बैठक में जयपुर मेट्रो के दूसरे फेज और एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी गई है.

राजस्थान को पीएम मोदी का डबल गिफ्ट, जयपुर एयरपोर्ट जाना होगा आसान, नए नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर
राजस्थान को पीएम मोदी का डबल गिफ्ट

Rajasthan News: गुलाबी नगरी के लोगों के लिए एक ऐसी खबर आई है जो शहर की रफ्तार और रंगत दोनों बदल देगी. मोदी सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री के मोर्चे पर राजस्थान को बड़ी सौगात दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जयपुर मेट्रो के फेज-2 (Jaipur Metro Phase-2) को हरी झंडी मिल गई है. करीब 13,037 करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक रेल लाइन नहीं, बल्कि जाम से जूझते जयपुर के लिए एक 'वरदान' साबित होने वाला है. इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रोजेक्ट (HPCL Rajasthan Refinery Project) को मंजूरी दे दी है. 

जयपुर एयरपोर्ट जाना होगा आसान

जयपुर मेट्रो का यह नया कॉरिडोर उत्तर से दक्षिण (North-South Corridor) की दिशा में दौड़ेगा. प्रह्लादपुरा से शुरू होकर टोडी मोड तक जाने वाली यह लाइन करीब 41 किलोमीटर लंबी होगी, जो अंबाबाड़ी से सीतापुरा तक जुड़ेगा. इस पूरे रास्ते में कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे. जिनमें में 34 एलिवेटेड और दो अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे. 

सबसे बड़ी बात यह है कि यह कॉरिडोर शहर के उन इलाकों को छुएगा जहां आज सबसे ज्यादा ट्रैफिक का दबाव रहता है. इससे शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी. साथ ही जयपुरवासियों का सफर आसान होगा और समय की भी बचत होगी. 

यह मेट्रो लाइन सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई (VKIA), टोंक रोड, एसएमएस हॉस्पिटल, रामबाग स्टेडियम, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों को जोड़ेगी. इतना ही नहीं, जयपुर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह बड़ी राहत होगी, क्योंकि एयरपोर्ट एरिया में अंडरग्राउंड स्टेशन बनाने की योजना है.

फेज-2 कॉरिडोर पर होंगे ये मेट्रो स्टेशन

टोडी मोड, हरमाड़ा घाटी, हरमाड़ा, वीकेआई रोड नंबर 14, वीकेआई रोड नंबर 9, वीकेआई रोड नंबर 5, विद्याधर नगर, सेक्टर 2, भवानी निकेतन, अंबाबाड़ी, पानीपेच, कलक्ट्रेट, खासा कोठी सर्कल, गवर्नमेंट हॉस्टल, अशोक मार्ग, एसएमएस हॉस्पिटल, नारायण सिंह सर्कल, रामबाग सर्कल, नेहरू पैलेस, गांधीनगर स्टेशन, गोपालपुरा, दुर्गापुरा, बीटू बायपास चौराहा, पिंजरापोल गौशाला, हल्दीघाटी गेट, कुंभा मार्ग, जीईसीसी, सीतापुरा, गोनेर मोड, बीलवा, बीलवा कलां, सहारा सिटी, प्रहलादपुरा.

HPCL राजस्थान रिफाइनरी को भी मिली मंजूरी

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी को भी मोदी कैबिनेट से ग्रीन सिग्नल मिल गया है. करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है. यह रिफाइनरी रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी और मारवाड़ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति देगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे बालोतरा जिले के पचपदरा से रिफाइनरी प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे.

यह भी पढे़ं-

राजस्थान: रामजल सेतु लिंक प्रोजेक्ट पर सीएम की बड़ी बैठक, 2 बांधों को लेकर आई खुशखबरी

राजस्थान में ब्लू इकोनॉमी को बूस्ट, CM भजनलाल ने NW-48 को दी रफ्तार, कच्छ के रास्ते अरब सागर से जुड़ेगा व्यापार

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close