विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

Rajasthan: राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले क्षत्रिय समाज का बड़ा सम्मेलन, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने कर दी ये मांग

Alwar News: रविवार (1 फरवरी) को आयोजित सम्मेलन में 10 जिलों की 39 विधानसभा क्षेत्रों से लोग पहुंचे. इसमें करीब 20 से 30 हजार क्षत्रिय समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.

Rajasthan: राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले क्षत्रिय समाज का बड़ा सम्मेलन, 30 हजार से ज्यादा लोगों ने कर दी ये मांग

अलवर जिले के खेड़ली में 'पूर्वी राजस्थान क्षत्रिय महासमागम' हुआ. इसमें 30 हजार से अधिक लोगों का जनसैलाब उमड़ा. कस्बे की कृषि उपज मंडी में रविवार (1 फरवरी) को आयोजित सम्मेलन में 10 जिलों की 39 विधानसभा क्षेत्रों से लोग पहुंचे थे. करीब 20 से 30 हजार क्षत्रिय समाज के लोगों ने हिस्सा लिया. शक्ति सिंह बांदीकुई, मेघराज सिंह रॉयल, रिटायर्ड आईएएस राजेंद्र सिंह शेखावत और ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह मौजूद रहें. शक्ति सिंह बांदीकुई ने संबोधित करते हुए कहा, "आगामी पंचायतीराज और स्थानीय निकाय चुनावों में EWS आरक्षण लागू कराना क्षत्रिय समाज का प्रमुख मुद्दा रहेगा. चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों को EWS आरक्षण पर अपना रुख साफ करना होगा. ऐसा नहीं हुआ तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा." इस दौरान क्षत्रिय समाज ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने, शिक्षा और रोजगार में समान अवसर के साथ EWS आरक्षण को मजबूत करने की मांग को एक स्वर में उठाया.

समागम के दौरान उठी ये प्रमुख मांगें

  • पूर्वी राजस्थान में क्षत्रिय समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ें.
  • शिक्षा एवं रोजगार को लेकर ठोस क्रांति की शुरुआत हो.
  • EWS आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत किया जाए.
  • पंचायतराज व स्थानीय निकाय चुनावों में EWS आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू हो.
  • केंद्र स्तर पर EWS प्रक्रिया को सरल बनाया जाए.
  • किसी भी वर्ग के साथ शिक्षा परिसरों में भेदभाव न हो.
  • क्षत्रिय इतिहास से छेड़छाड़ पर सख्त कानून बने.

पैदल मार्च के बाद सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम के बाद हजारों लोगों ने खेड़ली उप-तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और उपखंड अधिकारी को मांगों का ज्ञापन सौंपा. मार्च के दौरान EWS आरक्षण और सामाजिक समानता के समर्थन में नारे गूंजते रहे. मुख्य अतिथि मेघराज सिंह रॉयल ने कहा कि शिक्षा और रोजगार किसी भी समाज के भविष्य की मजबूत नींव हैं. लोकतंत्र में सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही स्थायी समाधान है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सुरक्षा-व्यवस्था भी रही कड़ी

इस कार्यक्रम के दौरान समाजजनों के स्वागत में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा माहौल उत्साह और एकता से भर गया. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए खेड़ली, कठूमर, धौलागढ़ और लक्ष्मणगढ़ का पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा. लक्ष्मणगढ़ डीएसपी कैलाश जिंदल और खेड़ली थानाधिकारी विजय कुमार चंदेल द्वारा लगातार भी मॉनिटरिंग की गई.

यह भी पढ़ेंः पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने कैंसर से हारी जिंदगी की जंग, अलवर निवास पर ली अंतिम सांस


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close