विज्ञापन
This Article is From May 27, 2025

Rajasthan: दुबई की क्रूज पार्टी दिखाकर लोगों से 34 लाख रुपये ठगे, आरोपी ने कहा- 'किप्टो करेंसी के जरिए 10 गुना कर दूंगा'

Alwar News: अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाया जाएगा.

Rajasthan: दुबई की क्रूज पार्टी दिखाकर लोगों से 34 लाख रुपये ठगे, आरोपी ने कहा- 'किप्टो करेंसी के जरिए 10 गुना कर दूंगा'
अलवर में रकम 10 गुना करने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले दंपत्ति. (फाइल फोटो)
NDTV Reporter

Rajasthan News: किप्टो करेंसी और डेल्टा कॉइन के जरिए रकम को 10 गुना करने का लालच देकर एक दंपत्ति ने अलवर शहर के कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली है. इस संबंध में अरावली विहार थाने और कोतवाली थाने में मामले दर्ज हुए हैं. आरोपी दंपति राजेश और हिना सैनी पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को दुबई में क्रूज पार्टियां दिखाकर और दुबई में ऑफिस दिखाकर ठगी की. शुरुआती मामले में यह बात सामने आई है कि 6 लोगों से ठगी की गई है और कुल ठगी की रकम करीब 34 लाख रुपये है.

कैसे हुई ठगी?

जानकारी के अनुसार, जयपुर रोड स्थित सुखदेव नगर निवासी बृजेश कुमार, मीना पाड़ी निवासी अशोक कुमार, गालिब सैयद मोहल्ला अलवर गौरव एवं मालवीय नगर निवासी संगीता मीणा आदि लोगों ने इस्तगासा के जरिए मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों ने लोगों को बताया कि वे क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाकर 200 दिन के अंदर ढाई गुना रकम वापस दिला सकते हैं. उन्होंने यह भी झांसा दिया कि यदि कॉइन की रेट बढ़ती है तो पैसा ज्यादा मिलेगा. आरोपियों ने बताया कि उनकी टीम ने पिछले 1 साल में क्रिप्टो करेंसी से 50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. लोगों का विश्वास जीतने के बाद आरोपियों ने उनसे 33 लाख 80 हजार रुपये नगद और खाते में ट्रांसफर करवा लिए.

पुलिस जांच में जुटी

अब पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ितों को उनका पैसा वापस दिलाया जाएगा. आरोपी दंपत्ति ने जो वीडियो दिखाकर लोगों से ठगी की थी, वो भी पुलिस को मिल गए हैं. एक वीडियो में विदेशी लड़कियां बॉलीवुड के गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी वीडियो में आरोपी दंपत्ति स्टेज से लोगों को अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए उसमें इन्वेस्ट करने का झांसा देता हुआ नजर आ रहा है. लोगों का कहना है कि उन्हें वादे अनुसार मुनाफा नहीं मिला, इसीलिए उन्होंने ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है.

ये भी पढ़ें:- जयपुर सेप्टिक टैंक हादसे के बाद सरकार पर हमलावर हुए गहलोत, खाचरियावास ने की 1-1 करोड़ मुआवजा देने की मांग

ये VIDEO भी देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com