विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2026

साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस को झेलना पड़ा गुस्सा, ग्रामीणों ने एक जवान का फोड़ा सिर

पुलिस को साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी की तलाश है. उसके सेमला खुर्द में मौजूदगी की खबर मिली थी. जब पुलिसकर्मी पहुंचे तो उनके साथ कहासुनी के बाद मारपीट की गई.

साइबर ठग के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस को झेलना पड़ा गुस्सा, ग्रामीणों ने एक जवान का फोड़ा सिर

अलवर में साइबर ठगी पर शिकंजा कसना पुलिस के लिए चुनौती साबित हो रही है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के वक्त पुलिस को ग्रामीणों का गुस्सा भी झेलना पड़ता है. कुछ ऐसा ही हुआ, जिले गोविन्दगढ़ में. जब सेमला खुर्द गांव में पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो जवानों के साथ मारपीट हो गई. साइबर ठगी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट कर दी. झगड़े के दौरान एक पुलिसकर्मी के सिर पर चोट लग गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि साइबर ठगी के मामले में वांछित आरोपी सेमला खुर्द गांव में मौजूद है. इस पर पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में गांव पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया. 

कहासुनी और फिर पुलिसकर्मी से मारपीट

इसी दौरान, कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई. मारपीट में एक पुलिसकर्मी का सिर पर चोट आई.  घटना की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

थानाधिकारी को बंधक बनाने का भी मामला आया था सामने 

हालांकि ऐसा पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी सेमला खुर्द में पुलिस के साथ मारपीट हुई थी. पिछले 6 महीने के दौरान ही यह दूसरी घटना है. इससे पहले भी कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने थानाधिकारी को घेरकर बंधक बना लिया था, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद उन्हें छुड़ाया गया था.

यह भी पढ़ेंः एक बार फिर आंदोलन की राह पर गुर्जर समाज! आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में लिया जाएगा फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Get App for Better Experience
Install Now
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com