विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2025

राजस्थान में कुत्तों का आतंक, ढाई साल की बच्ची को बुरी तरह नोचा, हर महीने 1 हजार से ज्यादा को बना रहे शिकार

जिला अस्पताल अलवर में कुत्ते के काटने के हर महीने 12 सौ से अधिक केस आ रहे हैं. जनवरी से अब तक करीब 4 हजार मामले आए हैं.

राजस्थान में कुत्तों का आतंक, ढाई साल की बच्ची को बुरी तरह नोचा, हर महीने 1 हजार से ज्यादा को बना रहे शिकार
कुत्ते के हमले से घायल बच्ची

Rajasthan News: राजस्थान के कई इलाकों में आवारे कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है, जो राह चलते लोगों खासकर बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं. ताजा मामला अलवर जिले से सामने आया है, जहां गांव नगला समावधि में आवारा कुत्तों ने एक़ ढाई साल की बच्ची पर हमला कर दिया. हमला इतना भयानक था कि आवारा कुत्तों ने बच्ची के चेहरे को बुरी तरह से नोच दिया.

पहले एक व्यक्ति का काटा था कान

ढाई साल की मासूम को खेलते समय पागल कुत्ते ने जगह-जगह से नोंच दिया. कुत्ते ने आते ही बच्ची के मुंह को जकड़ लिया. जबड़े के आसपास मांस सहित खाल को खींच लिया. जिसे पास में खड़े पिता ने बेटी के पैर खींचकर कुत्ते के मुंह से छुड़ाया. घायल अवस्था में बच्चीं को अलवर के समस्या चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा गांव के दो अन्य लोगों को भी कुत्ते ने काटा है. जिसमें एक व्यक्ति का कान खा गया.

गंभीर रूप से घायल बच्ची, 10 टांके 

नगला रायसिस रह रहे राजकुमार अपनी बेटी के साथ घर के बाहर थे. खेलते हुए बेटी थोड़ा दूर चली गई. इसी दौरान पागल कुत्ते ने आकर बच्ची पर हमला कर दिया. हमले के साथ ही कुत्ते ने मासूम बच्ची के मुहं को जकड़ लिया. पास में खड़े राजकुमार ने पहले तो कुत्ते को भगाने की कोशिश की. लेकिन कुत्ता नहीं भागा तो उसने अपनी बेटी के दोनों पैरों को पकड़ कर खींचा. मशक्कत करने के बाद कुत्ते से मासूम को छुड़ाया. लेकिन तब तक डॉग ने मासूम के जबड़े के काट लिया. काफी हिस्सा कट गया, इस दौरान शरीर से काफी खून बह गया. इलाज के दौरान उसे करीब 10 टांके भी आए हैं. 

हर महीने आते हैं 1200 से अधिक केस

ग्रामीणों ने बताया कि इसी कुत्ते ने दो अन्य लोगों को भी काटा है. एक बड़े व्यक्ति का कान खा गया. उसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर पागल कुत्ते को भी मार दिया . जिला अस्पताल अलवर में कुत्ते के काटने के हर महीने 12 सौ से अधिक केस आ रहे हैं. जनवरी से अब तक करीब 4 हजार मामले आए हैं.

ये भी पढ़े- Rajasthan: 10 साल की बच्ची को घेरकर कुत्तों ने किया हमला, टेलर के पास कपड़े लेने गई थी मासूम

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com