विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2026

राजस्थान: युवती से झगड़े के बाद पुलिस पकड़ने आई, घबराकर युवक ने खुद को किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती

अलवर में पुलिस और युवक के बीच का खेल खौफनाक मोड़ पर खत्म हुआ. गिरफ्तारी के डर से युवक ने सरेआम खुद पर ही हथियार चला दिया. क्या था पूरा मामला और अब कैसी है युवक की हालत? पढ़ें पूरी स्टोरी.

राजस्थान: युवती से झगड़े के बाद पुलिस पकड़ने आई, घबराकर युवक ने खुद को किया लहूलुहान, अस्पताल में भर्ती
पुलिस को करीब आता देख युवक ने खुद को घायल कर लिया और अस्पताल में भर्ती हो गया.
NDTV Reporter

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर शहर में एक युवक ने पुलिस के डर से कुछ ऐसा कदम उठाया कि उसे सीधे अस्पताल पहुंचाना पड़ा. वैशाली नगर थाना इलाके में जब पुलिस एक विवाद को सुलझाने पहुंची, तो युवक ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को ही लहूलुहान कर लिया.

विवाद से शुरू हुआ पूरा ड्रामा

पूरा मामला वेद प्रकाश नाम के युवक और एक युवती के बीच हुए झगड़े से शुरू हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी, जिसके बाद युवती ने पुलिस को फोन कर दिया. सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेने की कोशिश की.

पुलिस को देख खोया आपा

जैसे ही पुलिस टीम पास आई, वेद प्रकाश घबरा गया. पुलिस की पकड़ से बचने के लिए उसने आव देखा न ताव और पास रखी टूटी हुई बोतल से पेट के पास वार कर लिया. युवक को खून से लथपथ देख पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए. आनन-फानन में पुलिस ने उसे अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस का क्या कहना है?

डीएसपी अंगद शर्मा के मुताबिक, यह एक सामान्य मारपीट की शिकायत थी जिस पर टीम कार्रवाई करने गई थी. फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि युवक ने इतना आत्मघाती कदम सिर्फ डर की वजह से उठाया या इसके पीछे कोई और कहानी भी है.

'साथ काम करने वाली लड़की से हुआ था झगड़ा'

NDTV के संवाददाता ने जब अस्पताल में भर्ती वेद प्रकाश से बातचीत की तो उसने बताया कि कल शाम साथ काम करने वाली एक लड़की से उसकी लड़ाई हो गई थी. उसी मामले में आज पुलिस उसे पकड़ने के लिए घर पर आई थी. इसी दौरान उसने खुद को घायल कर लिया, जिसके बाद पुलिस थाने ले जाने के बजाय पहले अस्पताल ले आई.

ये भी पढ़ें:- रफीक खान ने पूछा- मेट्रो का M कहां है? तो बालमुकुंद आचार्य बोले- 'पुराने वाले' जोधपुर को भी क्या दे पाए!

LIVE TV देखें

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com