अलवर गैंगरेप कांड में जांच के लिए SIT गठित, मुख्य आरोपी के मोबाइल में मिलीं छात्रा की तस्वीरें

राजस्थान के अलवर में 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण और गैंगरेप मामले में पुलिस ने SIT गठित कर जांच तेज कर दी है. मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है जिसके मोबाइल से पीड़िता की तस्वीरें मिली हैं. पूर्व मुख्यमंत्री के ट्वीट के बाद प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान के अलवर में 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण और गैंगरेप मामले में पुलिस ने SIT गठित कर जांच तेज कर दी है.

Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुए दरिंदगी के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. रैणी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 15 वर्षीय छात्रा के अपहरण और गैंगरेप की इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अब एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है ताकि पीड़िता को त्वरित न्याय मिल सके.

SIT करेगी मामले की तहकीकात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रियंका रघुवंशी के नेतृत्व में गठित इस SIT टीम में तकनीकी विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है. टीम की कमान राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना को सौंपी गई है.

Advertisement

इस विशेष दल का मुख्य उद्देश्य घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच करना और फरार चल रहे अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुँचाना है. पुलिस ने मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से बरामद मोबाइल ने कई राज उगले हैं.

आरोपी के मोबाइल में मिलीं तस्वीरें

जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी के मोबाइल से पीड़िता की कुछ तस्वीरें मिली हैं जो मामले में अहम साक्ष्य साबित हो सकती हैं. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि दर्ज मुकदमे में लगाए गए कई आरोपों की पुष्टि हो चुकी है और बाकी बिंदुओं पर तकनीकी टीम काम कर रही है. आरोपियों की मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स के आधार पर उनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.

सियासी गलियारों में भी हलचल

इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर इस घृणित अपराध की कड़ी निंदा की. उनके हस्तक्षेप और मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में तेजी आई है. पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होते ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- दौसा में कल शाम से लापता 12वीं की छात्रा का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.