विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2026

"भुगतान करो नहीं तो गैस कनेक्शन काट देंगे", रिटायर्ड IAS को ठगों ने झांसे में लिया, ऐंठ ली लाखों की रकम

अलवर में रिटायर्ड IAS जगदीश प्रसाद मीणा से 12.47 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है. शहर के अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज की गई है.

"भुगतान करो नहीं तो गैस कनेक्शन काट देंगे", रिटायर्ड IAS को ठगों ने झांसे में लिया, ऐंठ ली लाखों की रकम
रिटायर्ड IAS जगदीश प्रसाद मीणा.

अलवर साइबर ठगी के लिए पहले से बदनाम है और अब ठगों ने एक रिटायर्ड IAS अधिकारी को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठगों ने गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर 12 लाख 47 हजार रुपये की ठगी कर ली.
जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल को ठगों ने पीड़ित रिटायर्ड IAS जगदीश प्रसाद मीणा को फोन कर झांसे में लिया गया. उन्हें बताया गया कि उनके गैस कनेक्शन में मात्र 12 रुपये बाकी हैं. अगर तुरंत ऑनलाइन भुगतान नहीं किया गया तो कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद ठगों ने व्हाट्सएप पर एक फॉर्म भेजा और जानकारी मांगने लगे.

पीड़ित का जानकारी देने से इनकार 

जब पीड़ित ने संवेदनशील जानकारी साझा करने से इनकार किया, तो ठगों ने खुद मदद करने का भरोसा दिलाते हुए एटीएम कार्ड नंबर हासिल कर लिया. कुछ ही समय में खाते से कई बार में बड़ी रकम निकाल ली गई. घटना का खुलासा तब हुआ जब 24 घंटे बाद खाते का बैलेंस चेक किया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच  

मामले में 10 अप्रैल को पीड़ित ने अरावली विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. रिटायर्ड सीनियर आईएएस अधिकारी भी ठगों के जाल में फंस गए, जिससे आमजन में साइबर ठगी को लेकर और अधिक चिंता बढ़ गई है.

यह भी पढ़ेंः 'मोदी सु कुन झगड़ो करे...' मदन राठौड़ ने दोहे के जरिए वसुंधरा राजे पर कसा तंज; कटारिया पर बोले- वो महामहिम हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com