विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2026

Alwar Hit & Run case: दो भाईयों पर टूटा रफ्तार का कहर, एक की मौत; दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती

घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है. इसके आधार पर हादसे की जांच की जा रही है.

Alwar Hit & Run case: दो भाईयों पर टूटा रफ्तार का कहर, एक की मौत; दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती
मृतक सचिन और घायल आशीष

अलवर में रविवार सुबह को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 भाईयों को गाड़ी ने टक्कर मार दी. दोनों भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. जब दोनों युवक शहर के जगन्नाथ मंदिर के पहुंचे तो स्विफ्ट डिजायर ने टक्कर मारी, जिससे 20 वर्षीय सचिन मीना की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका भाई आशीष मीना गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. मृतक सचिन मीना अलवर रूपबास क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था.

घायल आशीष को हॉस्पिटल पहुंचाया

परिजनों के अनुसार, दोनों कैटरिंग के काम से लौट रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया. जब आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया तो उसे आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसका हॉस्पिटल में इलाज जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

शुरुआती जांच में ड्राइवर को बताया जा रहा जिम्मेदार

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई है. इसके आधार पर हादसे की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताया जा रहा है. इससे कहीं ना कहीं ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है. हालांकि, जांच पुरी होने के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः स्कूटी पर सवार होकर खुलेआम नशा तस्करी कर रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने धर-दबोचा

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com