विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2023

Rajasthan Rape News: 'तू मेरी न हुई तो किसी की न होगी', 3 आरोपियों ने नाबालिग लड़की को पिलाई शराब, फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म

अलवर में एक नाबालिक लड़की को पिस्तौल दिखाकर गाड़ी में बैठाया, फिर होटल में ले जाकर जबरदस्ती शराब पिलाकर तीनों आरोपियों ने बारी बारी से दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दिया.

Rajasthan Rape News: 'तू मेरी न हुई तो किसी की न होगी', 3 आरोपियों ने नाबालिग लड़की को पिलाई शराब, फिर बारी-बारी किया दुष्कर्म
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Rajasthan News: अलवर जिले के खेड़ली पुलिस थाना क्षेत्र के एक कस्बे में तीन अरोपियों ने मिलकर एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया. आरोपियों ने खुद शराब पी और पीड़िता को भी शराब पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस संबंध में खेरली पुलिस थाने में नाबालिक की माता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा दिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं. 

'तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी'

इधर पीड़िता ने बताया कि 'आरोपी नरेंद्र ने कहा कि तू मेरी नहीं हुई तो किसी की नहीं होगी और कट्टे की नोक पर रविवार को मेरा समूची फाटक के पास से अपहरण कर लिया, उसके बाद चार पहिया वाहन में ले पीड़िक लड़की को बैठाकर ले गए. फिर आरोपियों ने शराब खरीदी. पहले खुद शराब पी, फिर मुझे जबरदस्ती शराब पिलाई. शराब पीने के बाद मैं सुध खो बैठी. फिर वो मुझे एक होटल में लेकर गए, जहां इन्होंने बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वापस फिर मुझे घटना स्थल के पास पटक दिया.'

पिस्टल दिखाकर लड़की को गाड़ी में बैठाया 

खेरली थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, रिपोर्ट में बताया की पिस्टल की नोक पर आरोपियों ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया, फिर एक गाड़ी में बैठाकर उसे ले गए. रेप करने के बाद उन्होंने वापस वही छोड़ दिया. आरोपियों के नाम मनोज सैनी, केदार सैनी और नरेंद्र  बताया गया हैं. पीड़िता का मेडिकल कराकर अनुसंधान किया जा रहा है. इस मामले की जांच सीओ कठूमर को सौंपी गई है.

एक दिन पहले भी मिली थी धमकी

सुबह लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को यह बात बताई. जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया. पीड़िता ने बताया कि 'एक दिन पहले भी इन्होंने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी थी कि तू मेरी नहीं हुई तो मैं किसी की नहीं होने दूंगा और तू कहीं भी मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Politics: 'नए साल पर युवाओं को मिला बेरोजगारी का गिफ्ट', कांग्रेस ने भाजपा जताई नाराजगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com