विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2025

Rajasthan: "सनातन धर्म को एक बताने वाले उल्‍टे काम कर रहे हैं", खुलकर बोले बाबा रामदेव- हमसे हमारे भगवान को भी छीन रहे

Rajasthan News: उत्‍तर प्रदेश के इटावा में जात‍ि के नाम पर कथावाचक की प‍िटाई पर बाबा रामदेव ने रव‍िवार को राजस्‍थान के अलवर में खुलकर बोला. उन्होंने कहा क‍ि अगर यदुवंशी भगवान कृष्ण की कथा नहीं सुनाएंगे, तो कौन सुनाएगा?

Rajasthan: "सनातन धर्म को एक बताने वाले उल्‍टे काम कर रहे हैं", खुलकर बोले बाबा रामदेव- हमसे हमारे भगवान को भी छीन रहे
Baba Ramdev News
NDTV

Baba Ramdev News: अलवर के कोटकासिम क्षेत्र के लाडपुर गांव स्थित बाबा सोमनाथ आश्रम में रविवार को बाबा सोमनाथ महाराज की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान 108 कुंडीय रुद्र गुरु गोरखनाथ महायज्ञ किया गया, जिसमें 108 विवाहित जोड़ों ने एक साथ आहुतियां दीं. इस महायज्ञ में करीब 1100 श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव और तिजारा विधायक महंत बाबा बालकनाथ ने भी भाग लिया और यज्ञ में पूर्णाहुति डाली, जहां उन्होंने भागवत कथा को लेकर बयान दिया.

भगवान कृष्ण तो हम यादवों के हैं - बाबा रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव ने भगवान कृष्ण को यादवों का भगवान बताते हुए कहा कि इटावा में कुछ लोगों ने एक यादव बच्चे की चोटी काट दी, जब उसने भागवत गीता की कथा सुनाई. उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन धर्म को एक बताते हैं, वे इसके उलट काम कर रहे हैं. अगर यदुवंशी भगवान कृष्ण की कथा नहीं सुनाएंगे, तो कौन सुनाएगा. भगवान कृष्ण तो हम यादवों के हैं, अब लोग हमसे हमारे भगवान को छीनने लगे हैं. उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और एकता पर जोर दिया.

बाबा सोमनाथ के किए दर्शन

योग गुरु बाबा रामदेव रविवार शाम को यज्ञ में भाग लेने के लिए सोमनाथ आश्रम पहुंचे. जहां यज्ञ में पूर्णाहुति देने के बाद उन्होंने बाबा सोमनाथ के दर्शन किए. इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ बाबा रामदेव का स्वागत किया. वे इस आतिथ्य से काफी प्रभावित हुए. इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ में भाग लेने आए श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया.

चोटी काटने के बाद शुरू हुआ विवाद

बता दें कि उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ददरपुर गांव में कथावाचक मुकेश मणि यादव पर कथित रूप से ब्राह्मण न होने के कारण मारपीट और बाल काटने की घटना ने जातीय तनाव को जन्म दिया. यादव समुदाय ने इसे अपमान मानते हुए प्रदर्शन किए, जिसमें पथराव और सड़क जाम जैसी घटनाएं हुईं.
यह भी पढ़ें: Rajasthan: 80 फीट गहरे कुएं में 11 घंटे जिंदगी की जंग लड़ता रहा युवक, सुबह होते ही घर में पसरा मातम

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close